'Who Killed Shraddha Walker': श्रद्धा हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, इस डायरेक्टर ने शुरू किया काम!

देश को झंझोडकर रखने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड को भी कई लोग लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। हालांकि, इस समय किसी भी निष्कर्श पहुंचना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 12:13 IST
ख़ास बातें
  • निर्माता मनीष एफ सिंह (Manish F Singh) बनाएंगे हत्याकांड पर फिल्म
  • उनकी फिल्म लव जिहाद (Love Jihad) पर होगी
  • लड़कियों को झांसा देकर जिंदगी बर्बाद करने जैसी साजिशों को सामने रखा जाएगा
श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। देश के लोगों में बेहद आक्रोश है और सभी आरोपी को मौत की सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर पॉपुलर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ने भी ट्वीट किया और श्रद्धा के आरोपी को उससे भी बत्तर मौत मिलने की दुआ की। वहीं, गुरुवार को एक अन्य फिल्म निर्देशक ने रुह कपा देने वाले हत्याकांड के ऊपर फिल्म बनाने की घोषणा की।

India Herald के अनुसार, निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह (Manish F Singh) ने मुंबई में श्रद्धा हत्याकांड के ऊपर फिल्म बनाने की घोषणा की और बताया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वालकर की हत्या से प्रेरित होगी, जिस पर उन्होंने फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है।
Advertisement

मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म लव जिहाद (Love Jihad) पर होगी और लड़कियों को झांसा देकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने जैसी साजिशों को लोगों के सामने रखेगी।

देश को झंझोडकर रखने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड को भी कई लोग लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। हालांकि, इस समय किसी भी निष्कर्श पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस इस हत्याकांड की जड़ तक पहुंचने का हर प्रयास कर रही है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस को हर दिन नए तरह से गुमराह कर रहा है। हर दिन पहेली सुलझने के बजाय उलझती नजर आ रही है।
Advertisement

मनीष के मुताबिक, उन्होंने अपनी टीम के साथ फिल्म स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। वे फिल्म को वृंदावन फिल्म्स के बैनर तले बनाएंगे। उन्होंने फिल्म का वर्किंग टाइटल 'हू किल्ड श्रद्धा वालकर' (Who Killed Shraddha Walker) रखा है। उनकी टीम ने कथित तौर पर दिल्ली के आसपास के जंगलों के वीडियो क्लिप पर शोध करनी भी शुरू कर दी है। शूटिंग के लिए लोकेशन की भी तलाश की जा रही है।
Advertisement

इसके अलावा, बयान में ये भी कहा गया है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले को तब तक अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा, जब तक दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करती, क्योंकि चार्जशीट ही इस हत्याकांड की सही तस्वीर और हर बारीकी को उजागर करेगी। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से श्रद्धा की हत्याकांड पर आधारित नहीं बल्कि उससे प्रेरित होगी। फिलहाल इसमें कौन अभिनय करेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.