Valentine week: शाहरुख खान की DDLJ आज फिर से सिनेमा हॉल में रिलीज

शाहरुख खान और काजोल स्टारर DDLJ के मेकर्स ने इस बार की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी यानी आज शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज की जाएगी और अगले 1 हफ्ते तक यह सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 फरवरी 2023 18:08 IST
ख़ास बातें
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है।
  • शाहरुख खान रोमांटिक फिल्म से सिनेमा घरों में एक बार फिर राज करेंगे।
  • DDLJ के मेकर्स ने इस बार की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

शाहरुख की ऑल-टाइम रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है।

Photo Credit: IMDb

Valentine week: बॉलीवुड के बादशाह सुपर स्टार शाहरुख खान की 'पठान' को फैंस ने काफी पसंद किया। पठान के बाद अगर आपको शाहरुख को स्क्रीन पर फिर से देखने का मन है तो आपको किसी नई फिल्म का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। शाहरुख की ऑल-टाइम रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन डेज के इस वीक में बॉलीवुड के रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अपनी सबसे रोमांटिक फिल्म से सिनेमा घरों में एक बार फिर राज करेंगे।

10 फरवरी आज से लगेगी सिनेमा हॉल में

शाहरुख खान और काजोल स्टारर DDLJ के मेकर्स ने इस बार की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी यानी आज शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज की जाएगी और अगले 1 हफ्ते तक यह सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कई महीनों तक सिनेमा घरों में राज किया था। यहां तक की मुंबई के मराठा मंदिर में ये फिल्म 28 सालों से लगातार दिखाई जा रही है। 

शाहरुख 2023 में किन पिक्चर्स में आएंगे नजर 

इस साल यानी साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रहाम स्टारर 'पठान' से हुई। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। भारत में इस फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। शाहरुख खान अब 'जवान' और 'डंकी' फिल्म में नजर आएंगे। 'जवान' जून में रिलीज की जाएगी, वहीं 'डंकी' को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.