Farzi Most Watched Series: शाहिद कपूर, विजय सेतुपति की 'फर्जी' का रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज

Farzi को Amazon Prime Video पर 9 फरवरी को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • Farzi को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
  • सीरीज 8 एपिसोड में उपलब्ध है।
  • हाल ही में खबर आई थी कि इसका सीक्वल भी बनाया जाएगा।

Farzi को Amazon Prime Video पर 9 फरवरी को रिलीज किया गया था।

Photo Credit: Twitter/ image shared by Shahid Kapoor

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी (Farzi) भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है। एक मीडिया कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। शाहिद कपूर की यह पहली वेब सीरीज है। Farzi को ओटीटी (OTT) प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर 9 फरवरी को रिलीज किया गया था। Farzi में 8 एपिसोड हैं। अब रिपोर्ट में सामने आया है कि यह भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 

Farzi को Amazon Prime Video पर 9 फरवरी को रिलीज किया गया था। हालांकि पहले इसकी रिलीज डेट 10 फरवरी तय की गई थी। लेकिन अमेजन की ओर से इसे एक दिन पहले ही दर्शकों के लिए उपलब्ध करवा दिया गया था। इसकी रिलीज को एक महीने से थोड़ा सा ही ज्यादा समय गुजरा है, और अब यह भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसीरीज बन गई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, Ormax Media द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सीरीज को 3.7 करोड़ से ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। शाहिद कपूर फिल्म की इस सक्सेस से बेहद खुश हैं। अपनी ये खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी जाहिर की है। 

शाहिद कपूर ने Farzi की इस सक्सेस के लिए अपने सभी चाहने वालों और सीरीज से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद कहा है। शाहिद के अलावा इस सीरीज में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपना योगदान दिया है जिनमें विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के.के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर जैसे नाम शामिल हैं। 

फर्जी की कहानी (Story of Farzi)
सीरीज की कहानी एक आर्टिस्‍ट सनी के बारे में है। सनी के नाना (अमोल पालेकर) एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं, जिसका नाम क्रांति है, जो कि लगभग बंद होने के कगार पर आ चुकी है। इस प्रेस को बंद होने से बचाने के लिए उसमें नकली नोट छापने का विचार आता है। चूंकि सनी एक आर्टिस्ट है इसलिए उसकी नकली नोट छापने की कला ऐसी है कि नकली नोट असली के बेहद करीब उभर कर आता है और असली-नकली में भेद करना बेहद मुश्किल मालूम लगता है। 

सनी इस बात से अनजान है कि जो काम उसने अपने नाना की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए शुरू किया था, वह उसमें इस कदर धंस जाएगा जिससे उसे निकलना बहुत भारी पड़ने वाला है। सीरीज में उनके दोस्त फिरोज का किरदार भुवन अरोड़ा ने निभाया है। सनी की दुनिया उसके नाना और उसका दोस्त फिरोज ही हैं। आठ एपिसोड्स की इस सीरीज में सनी एक आर्टिस्ट के तौर पर अपनी क्षमताओं को भी पहचानता है और दुनिया के बारे में उसका जो नजरिया है, वो भी और ज्यादा गहराई में जाता है। 
Advertisement

शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं और 'जब वी मेट', हैदर', 'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। पिछली बार वो फिल्म 'जर्सी' में नजर आए थे। Farzi को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। सीरीज 8 एपिसोड में उपलब्ध है। हाल ही में खबर आई थी कि इसका सीक्वल भी बनाया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता फोन Honor Play 70C हुआ लॉन्च, 6GB रैम, 5300mAh बैटरी के साथ 10X जूम कैमरा, जानें कीमत
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत
  3. ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40
  4. Honor Play 80 Plus हुआ 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत
  3. Honor Play 80 Plus हुआ 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor का सस्ता फोन Honor Play 70C हुआ लॉन्च, 6GB रैम, 5300mAh बैटरी के साथ 10X जूम कैमरा, जानें कीमत
  5. Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G: जानें 20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  9. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.