Pathaan Advance Booking: एडवांस बुकिंग से 58 करोड़ रुपये कमा चुकी है पठान, सभी बॉलीवुड मूवी को पछाड़ा!

फिल्म 'Pathaan' के पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से हुआ कलेक्शन लगभग 59 करोड़ पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 19:39 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार के लिए एडवांस बुकिंग से 27.14 करोड़ से ज्यादा का हुआ कलेक्शन
  • गुरुवार के लिए एडवांस बुकिंग से हुई 15.71 करोड़ रुपये की कमाई
  • आने वाले अन्य दिनों के लिए 15.81 करोड़ का कलेक्शन पहले ही कर लिया गया है

Pathaan फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) कल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। भारत में इस फ‍िल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के एक गाने के रिलीज के बाद यह आलोचाओं में फंसी थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि बॉयकॉट ट्रेंड भी फिल्म की सफलता को रोकने में नाकामयाब रहेगा, क्योंकि पठान ने कथित तौर पर अपनी एडवांस बुकिंग से ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और 60 करोड़ के बहुत नजदीक है।

Sacnilk के डेटा के अनुसार, फिल्म 'Pathaan' के पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से हुआ कलेक्शन लगभग 59 करोड़ पहुंच चुका है। अपनी रिपोर्ट्स में वेबसाइट ने बताया है कि रिलीज के पहले दिन, यानी बुधवार के लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 27.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि गुरुवार के लिए 15.71 करोड़ और आने वाले अन्य दिनों के लिए 15.81 करोड़ का कलेक्शन पहले ही कर लिया है।
 

डेटा बताता है कि इन सभी दिनों के लिए कुल 21,71,054 टिकट बिके हैं। प्री-सेल्स के मामले में ये आंकड़ा कथित तौर पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'पठान' पिछले साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'वॉर' और KGF 2 से भी आगे निकल गई है।

SRK फैन्स अपने पसंदीदा अभिनेता को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। शाहरुख के साथ इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी हैं। पठान फिल्म की कहानी जासूसी पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। 
Advertisement

खबर है कि शाहरुख खान की पठान के साथ दर्शकों को थिएटर में सलमान खान की इस वर्ष ईद के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी दिख सकता है। किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, पठान की रिलीज के अगले दिन यानी 26 जनवरी को राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.