• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Satyaprem Ki Katha OTT Release : कार्तिक कियारा की फ‍िल्‍म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख!

Satyaprem Ki Katha OTT Release : कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख!

Satyaprem Ki Katha OTT Release : कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म के अगले महीने अगस्त में डिजिटल रिलीज होने की उम्‍मीद है।

Satyaprem Ki Katha OTT Release : कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख!

Photo Credit: @TheAaryanKartik

ओटीटी रिलीज में इसलिए देर हो रही है, क्‍योंकि फ‍िल्‍म अभी सिनेमाघरों में लगी है।

ख़ास बातें
  • अगले महीने ओटीटी पर आ सकती है कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म
  • प्राइम वीडियो पर की जाएगी ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है यह फ‍िल्‍म
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फ‍िल्‍म ‘सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई कर रही है। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। समीक्षकों की अच्‍छी प्रतिक्रिया और दर्शकों के बेहतर रेस्‍पॉन्‍स से फ‍िल्‍म अभी भी टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। आदिपुरुष के फ्लॉप होने से ‘सत्यप्रेम की कथा' को फायदा हुआ। हाल में कोई भी बड़ी फ‍िल्‍म रिलीज नहीं हो रही, यही वजह है कि लोग ‘सत्यप्रेम की कथा' को देखने पहुंच रहे हैं। लेकिन अगर आप इसके ओटीटी (Satyaprem Ki Katha OTT Release) पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, तो एक अच्‍छी खबर है! 

ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म के अगले महीने अगस्त में डिजिटल रिलीज होने की उम्‍मीद है। इसे एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर लाया जाएगा। रिपोर्ट कहती है कि ओटीटी रिलीज में इसलिए देर हो रही है, क्‍योंकि फ‍िल्‍म अभी सिनेमाघरों में लगी है।   

‘सत्यप्रेम की कथा' के सामने अभी सिर्फ मिशन इम्‍पॉसिबल सिनेमाघरों में है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। इसे करण जौहर ने डायरेक्‍ट किया है।  

ईटाइम्‍स का दावा है कि 'सत्यप्रेम की कथा' के स्ट्रीमिंग राइट्स 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। बात करें फ‍िल्‍म के बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन की, तो इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 73.61 करोड़ रुपये का कारोबार क‍िया है। वीकेंड में यह फ‍िल्‍म अभी भी दम दिखा रही है। फ‍िल्‍म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये बताया जाता है। जितनी कमाई यह कर चुकी है, उस हिसाब से सत्‍यप्रेम की कथा को हिट कहा जा सकता है। 

कार्तिक-कियारा की फ‍िल्‍म को माउथ पब्लिसिटी भी अच्‍छी मिली। सोशल मीडिया में फ‍िल्‍म की कहानी और कलाकारों के अभियन की तारीफ की गई। यह फ‍िल्‍म एक फैमिली रोमांस ड्रामा है। कार्तिक-कियारा के अलावा फ‍िल्‍म में गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, शिखा तलसानिया, अनुराधा पटेल, कौशिक महता, सिद्धार्थ रांदेरिया, हिमांशु जयकर, जाहिद डिक्रूज, पलाश तिवारी आदि ने काम किया है। फ‍िल्‍म का निर्देशन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता समीर विध्‍वंस ने किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »