Samsung ने लॉन्‍च किए नए TV: 8K डिस्‍प्‍ले, 98 इंच साइज, AI फीचर्स…साथ में Rs 80 हजार का साउंडबार फ्री!

स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर के तहत नई 2024 स्‍मार्ट टीवी सीरीज खरीदने पर कंपनी 79,990 रुपये का साउंडबार फ्री दे रही है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Neo QLED सीरीज भारत में लॉन्‍च
  • 4K और 8K डिस्‍प्‍ले वाले मॉडल्‍स किए गए पेश
  • गेमर्स के लिए भी इन टीवी में कई फीचर्स मौजूद हैं

सभी नए टीवी में Samsung TV Plus को एक्‍सेस किया जा सकता है।

Samsung ने उसके नए टीवी भारत में लॉन्‍च कर दिए हैं। ये Neo QLED 8K, Neo QLED 4K और OLED TV हैं। सैमसंग का कहना है कि नए टीवी में कई एआई-इंटीग्रेटेड फीचर्स मिलते हैं। इन्‍हें 55 इंच से लेकर 98 इंच साइज में खरीदा जा सकता है। Samsung Neo QLED 8K सबसे प्रीमियम टीवी है, जो NQ8 AI Gen 3 से पैक है। इस प्रोसेसर के जरिए टीवी में शानदार विजुअल्‍स उभरते हैं। Neo QLED मॉडल्‍स में सैमसंग की मोशन एक्‍सीलरेटर टेक्‍नॉलजी यूज हुई है, जो गेमिंग को बेहतर बनाती है।  
 

Samsung Neo QLED 8K, Neo QLED 4K and OLED TV price in India

Samsung Neo QLED 8K की भारत में कीमत 3 लाख 19 हजार 990 रुपये से शुरू होती है। Neo QLED 4K मॉडल की शुरुआत 1 लाख 39 हजार 990 रुपये से होती है, जबकि OLED रेंज 1 लाख 64 हजार 990 रुपये से उपलब्‍ध है।  

स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर के तहत नई 2024 स्‍मार्ट टीवी सीरीज खरीदने पर कंपनी 79,990 रुपये का साउंडबार फ्री दे रही है। यूजर्स 29990 रुपये का म्‍यूजिक फ्रेम और 59990 रुपये का फ्रीस्‍टाइल प्रोजेक्‍टर भी ले सकते हैं, जोकि खरीदे जाने वाले मॉडल पर निर्भर होगा। यह ऑफर 30 अप्रैल तक वैलिड है। 
 

Samsung Neo QLED 8K, Neo QLED 4K and OLED TV specifications

Neo QLED 8K के दो मॉडल पेश किए गए हैं। ये हैं- QN900D और QN800D जोकि 65, 75 और 85 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। इसी तरह Neo QLED 4K को QN85D और QN90D वेरिएंट में लाया गया है। यह 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्‍प्‍ले साइज में उपलब्‍ध है। OLED TV को S95D और S90D मॉडलों के रूप में 55, 65, 77 और 83 इंच स्‍क्रीन में लिया जा सकेगा। 
Advertisement

Neo QLED 8K टीवी में कई एआई फीचर्स मिलते हैं। दावा है कि इससे विजुअल का अनुभव बढ़ जाता है। साउंड में भी एआई का इस्‍तेमाल किया गया है, जोकि बैकग्राउंड नॉइज को डिटेक्‍ट करके ऑटोमैटिकली वॉल्‍यूम एडजस्‍ट कर देता है। गेमर्स के लिए एआई गेम मोड इन टीवी में है। इसकी मदद से पिक्‍चर क्‍वॉलिटी और साउंड क्‍वॉलिटी को चेंज किया जा सकता है। 

सभी नए टीवी में Samsung TV Plus को एक्‍सेस किया जा सकता है, जिसकी मदद से 100 से ज्‍यादा चैनल्‍स स्‍ट्रीम किए जा सकेंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.