• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सलमान खान की टाइगर 3 में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद दिखेंगे एकसाथ

सलमान खान की टाइगर 3 में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद दिखेंगे एकसाथ

Salman Khan Tiger 3 : बिग बॉस 16 के सेट पर दोनों इस बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे।

सलमान खान की टाइगर 3 में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद दिखेंगे एकसाथ

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 में रेवती आएंगी नजर।

ख़ास बातें
  • बिग बॉस में 'सलाम वेंकी' की प्रमोशन के लिए पहुंचीं रेवती
  • फिल्म ‘लव’ में साथ दिखे थे सलमान और रेवती
  • टाइगर 3 में इमरान हाशमी बनेंगे विलेन!
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 : सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 में रेवती नजर आएंगी। दोनों ने 32 साल बाद साथ में काम करने की खबर पर खुद मोहर लगाई है। बिग बॉस 16 के सेट पर दोनों इस बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों बिग बॉस में कंटेस्टेंट की क्‍लास लगाते हुए नजर आते हैं। वह कभी  बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट को गलत कामों के लिए फटकारते हैं तो कभी उनकी अच्छी परफॉरमेंस के लिए  सराहना भी करते हैं। शो में हर हफ्ते सितारों का आना जाना लगा रहता है।

'सलाम वेंकी' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं रेवती

बिग बॉस में इस बार वीकेंड पर काजोल और डायरेक्टर रेवती अपनी फिल्म ‘सलाम वेंकी' के प्रमोशन के लिए सेट पर पहुंचीं। सलमान ने काजोल संग अपनी पुरानी फिल्मों की यादों को ताजा किया और दोनों ने साथ में कई गेम भी खेले। वहीं रेवती और सलमान ने 32 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने की बात का खुलासा किया।
 
फिल्म ‘लव' में दिखे थे साथ

रेवती और सलमान फिल्म टाइगर 3 में साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि दोनों ने 32 साल पहले साथ में स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म थी 1991 में रिलीज हुई ‘लव'। फिल्म का एक गाना ‘साथिया तूने क्या किया'  उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी यह गाना सुनते हुए लोग झूम उठते हैं। बिग बॉस में रेवती और सलमान इस फिल्म के बारे में बात करते दिखाई दिए थे। दोनों ने यह कन्फर्म किया कि वो फ‍िर एक साथ नजर आएंगे।

इमरान हाशमी बनेंगे विलेन

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 में इमरान एक विलेन के किरदार में होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। खबरों की मानें तो शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म को ईद के बजाए साल 2023 में दि‍वाली के मौके पर रिलीज किए जाने की खबरें हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »