• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • दिवाली पर सलमान और शाहरुख खान करेंगे धमाका! इन 2 बड़ी फिल्मों के नाम आए सामने

दिवाली पर सलमान और शाहरुख खान करेंगे धमाका! इन 2 बड़ी फिल्मों के नाम आए सामने

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है जिसको लोगों ने बहुत पसंद भी किया।

दिवाली पर सलमान और शाहरुख खान करेंगे धमाका! इन 2 बड़ी फिल्मों के नाम आए सामने

इंडस्ट्री के दो बड़े सुपर स्टार शाहरुख खान और सलमान खान

ख़ास बातें
  • 23 अक्टूबर को दोनों स्टार्स लॉन्च कर सकते हैं अपनी फिल्मों का टीजर
  • फिल्म पठान की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 बताई गई है
  • किसी का भाई किसी की जान फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
भारत में दीवाली बॉलीवुड के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दीवाली पर हर साल किसी न किसी सुपरस्टार की कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है। इस बार दीवाली के लिए बॉलीवुड की ओर से एक बड़ी खबर आ रही है। इंडस्ट्री के दो बड़े सुपर स्टार शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों को लेकर यह अपडेट है। जहां एक ओर शाहरुख खान की 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के लिए फैन्स को इंतजार है, वहीं, सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर-3' के उनके चाहने वाले नजरें जमाए बैठे हैं। 

खबर है कि दीवाली पर इन दोनों ही स्टार्स की फिल्मों का टीजर लॉन्च किया जा सकता है। पठान की रिलीज डेट 2023 के लिए निर्धारित है, ऐसे में बहुत संभावना है कि इसका टीजर 23 अक्टूबर यानि कि छोटी दीवाली के दिन देखने को मिल सकता है। इस फिल्म की खास बात है कि एक दूसरे के बड़े प्रतिद्वंदी माने जाने वाले शाहरुख और सलमान दोनों ही इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, सलमान खान की टाइगर-3 में शाहरुख खान भी दिखाई देंगे। इसलिए दोनों फिल्मों को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज है। टाइगर-3 का टीजर भी 23 अक्टूबर को रिलीज किए जाने की संभावना है। 

इससे पहले सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर सितंबर में लॉन्च किया जा चुका है जिसको लोगों ने बहुत पसंद भी किया। इसमें सलमान खान का रफ लुक दिखाया गया है जिसमें उनके बाल काफी लंबे दिखाए गए हैं। इस लुक को दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया है और अब इस फिल्म का भी बेसब्री से सबको इंतजार है। फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और साउथ सिनेमा के सुपरस्‍टार वेंकटेश भी नजर आने वाले हैं। 
 
वहीं, फिल्म पठान की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 बताई गई है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और उनके साथ दीपिका पादुकोन, जॉन अब्राहिम भी महत्वूपूर्ण किरदारों में हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, इस फिल्म में सलमान खान भी खास रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्या चोपड़ा ने प्रड्यूस किया है। हिंदी भाषा के अलावा फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »