Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म में 20 मिनट का लंबा रोल निभाएंगे सलमान खान, फिर दिखेगी करण-अर्जुन की जोड़ी

Connect FM Canada के लिए फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में, अमूल ने खुलासा कहा, (अनुवादित) "हम सभी जानते हैं कि सलमान खान का फिल्म में एक विस्तारित कैमियो है।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 20:12 IST
ख़ास बातें
  • Pathaan में सलमान खान का कैमियो करीब 20 मिनट का होगा
  • SRK की हालिया फिल्म Zero में भी सलमान खान का कैमियो था
  • SRK भी सालमान खान की Tubelight फिल्म में जादूगर के रूप में दिख चुके हैं

SRK की हालिया फिल्म Zero में भी सलमान खान का कैमियो था

बॉलीवुड में करण-अर्जुन की जोड़ी शब्द स्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नाम से जानी जाती है। यह बात तो SRK फैन्स को पता ही होगी कि किंग खान की आने वाली फिल्म Pathaan में सलमान खान भी दिखाई देंगे, लेकिन अब लेटेस्ट दावे में सलमान खान के कैमियो का समय भी बताया गया है। बता दें कि SRK की हालिया फिल्म Zero में भी सलमान खान का कैमियो था। SRK भी सालमान खान की Tubelight फिल्म में जादूगर के रूप में कैमियो कर चुके हैं। अब दोनों एक बार फिर Pathaan में एक साथ दिखने वाले हैं।

ट्रेड एनालिस्ट अमूल मोहन के अनुसार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म Pathaan में सलमान खान का कैमियो करीब 20 मिनट का होगा। निश्चित तौर पर यह कुछ घंटों की फिल्म के लिए यह छोटा कैमियो नहीं है। 

Connect FM Canada के लिए फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में, अमूल ने खुलासा कहा, (अनुवादित) "हम सभी जानते हैं कि सलमान खान का फिल्म में एक विस्तारित कैमियो है।" उन्होंने आगे कहा, "शाहरुख का [फिल्मों में वापस] आना वैसे भी एक बड़ी घटना है और अगर सलमान फिल्म में एक विस्तारित कैमियो में हैं, यह पांच मिनट की भूमिका नहीं है, यह स्पष्ट रूप से बीस मिनट की भूमिका है।"

सलमान खान के फिल्म में कैमियो की बात खुद शाहरुख खान ने जून में दी थी, जब वह इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर एक इंस्टाग्राम लाइव होस्ट कर रहे थे। अभिनेता ने कहा था कि सलमान 'पठान' का हिस्सा हैं। हालांकि, उस समय से अभी तक ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में सलमान का रोल छोटा होगा, लेकिन अब फैन्स की खुशी देखने वाली होगी, क्योंकि सलमान का कैमियो फिल्म में काफी लंबा है।
Advertisement

पठान एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद Bang Bang और War जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती हैं। पठान फिल्म को दीपिका पादुकोण के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम स्टारर फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.