पठान के साथ थिएटर्स में दिखेगा सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर!

पिछले कुछ वर्षों से ईद पर सलमान की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 15:36 IST
ख़ास बातें
  • पठान में सलमान खान का भी कैमियो है
  • किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है
  • इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं

एडवांस बुकिंग से फिल्म के शुरुआती सप्ताह हाउसफुल रहने का संकेत है

इस वर्ष बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में शामिल शाहरुख खान की पठान अगले सप्ताह थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से दर्शकों की इसमें अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि पठान के साथ दर्शकों को थिएटर में सलमान खान की इस वर्ष ईद के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी दिख सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों से ईद पर सलमान की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान शामिल हैं। सलमान की आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग समाप्त हो गई है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा काम चल रहा है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज में तीन महीने बचे हैं लेकिन दर्शकों को इसका टीजर 25 जनवरी को पठान के साथ थिएटर्स में दिख सकता है। पठान में सलमान खान का भी कैमियो है। किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

सलमान खान के फिल्म में कैमियो की बात खुद शाहरुख खान ने पिछले वर्ष दी थी, जब वह इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर एक इंस्टाग्राम लाइव होस्ट कर रहे थे। शाहरुख ने कहा था कि सलमान पठान का हिस्सा हैं। हालांकि, उस समय से अभी तक ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में सलमान का रोल छोटा होगा, लेकिन अब फैन्स की खुशी देखने वाली होगी, क्योंकि सलमान का कैमियो फिल्म में लंबा है। शाहरुख की फिल्म जीरो में भी सलमान खान का कैमियो था।  इससे पहले शाहरुख भी सालमान खान की फिल्म Tubelight में जादूगर के तौर पर कैमियो कर चुके हैं। 

पठान एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद Bang Bang और War जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती हैं। पठान फिल्म को दीपिका पादुकोण के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम की यह फिल्म 25 जनवरी को थिएटर्स में आएगी। इसकी एडवांस बुकिंग से फिल्म के शुरुआती सप्ताह हाउसफुल रहने का संकेत है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.