Bigg Boss 16: एक हफ्ते में शो से बाहर होंगे साजिद खान!

साजिद खान की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने सलमान खान से साजिद की मदद करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • साजिद के कारण सलमान खान की इमेज पर पड़ रहा बुरा असर
  • फराह खान ने सलमान खान से साजिद की मदद करने के लिए कहा था
  • बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था

साजिद को शो से बाहर करने के फैसले पर अब सलमान खान के भी राजी होने की खबर आई है।

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर उनको शो से बाहर निकाले की बात सामने आने लगी। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूंचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर करने की अपील कर डाली। अब एक ताजा अपडेट में सामने आया है कि साजिद खान को एक हफ्ते के भीतर शो से बाहर कर दिया जाएगा। चूंकि, साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं, जिनमें नामी एक्ट्रेस शामिल हैं, ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसी कारण ऑडियंस उनको शो से बाहर करने की मांग करने लगी। एक्ट्रेस सोना महापात्रा शो में उनकी एंट्री होते ही भड़क उठी थीं और उनको शो से निकालने की मांग की थी। 

साजिद खान की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने सलमान खान से साजिद की मदद करने के लिए कहा था। फराह खान सलमान खान की भी दोस्त हैं, इस नाते सलमान ने साजिद की मदद करने की भी कोशिश की। लेकिन खबर है कि अब साजिद की वजह से सलमान खान की इमेज को भी नुकसान पहुंच रहा है। ETimes की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शो के मेकर्स ने अब साजिद खान को बिग बॉस हाउस से बाहर करने का फैसला ले लिया है, और एक हफ्ते के भीतर ही साजिद इस शो से बाहर हो जाएंगे। 

साजिद को शो से बाहर करने के फैसले पर अब सलमान खान के भी राजी होने की खबर आई है। शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें साजिद खान को भी शो में एंट्री मिली थी, तब से ही सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को लेकर इसकी आलोचना होने लगी और साजिद को शो से बाहर करने की मांग उठने लगी। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर करने की मांग की थी। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा था कि साजिद खान पर 10 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो बेहद गंभीर हैं। बावजूद इसके, उन्हें शो का हिस्सा बनाया गया। यह गलत है, ऐसा नहीं किया जा सकता है। न ही उनको नेशनल टेलीविजन पर प्रोमोट किया जा सकता है। हालांकि, इस बीच FWICE ने साजिद खान के लिए सपोर्ट किया था, और कहा था कि हर किसी को जीने और कमाने का अधिकार है। साजिद खान को लेकर कई एक्ट्रेसेज ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। शर्लिन चोपड़ा, सोना मोहपात्रा, उर्फी जावेद, कनिष्‍का सोनी, देवोलीना भट्टचार्जी, गौहर खान, सलोनी चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई एक्‍ट्रेसेज ने इस फिल्म मेकर को शो से बाहर करने की मांग की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.