• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani : 7 साल बाद आ रही करण जौहर की फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज, लोग बोले यह आज की ‘K3G’!

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani : 7 साल बाद आ रही करण जौहर की फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज, लोग बोले- यह आज की ‘K3G’!

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani : 1 मिनट और 19 सेकंड के फ‍िल्‍म के टीजर को देखकर पता चलता है कि करण की फ‍िल्‍म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें रोमांस, डांस, इमोशन और म्यूजिक का कॉम्‍ब‍िनेशन होगा।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani : 7 साल बाद आ रही करण जौहर की फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज, लोग बोले- यह आज की ‘K3G’!

Photo Credit: @KomalNahta

सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसे आज के जमाने की ‘कभी खुशी, कभी गम’ फ‍िल्‍म बता रहे हैं।

ख़ास बातें
  • करण जौहर के निर्देशन में तैयार हुई है फ‍िल्‍म
  • 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
  • फ‍िल्‍म का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया
विज्ञापन
करण जौहर 7 साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशक के रूप में लौट रहे हैं। मंगलवार को उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का टीजर रिलीज हो गया। सोशल मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है। रिलीज के 5 घंटों में फ‍िल्‍म के टीजर को अकेले यूट्यूब पर 7 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट और रणवीर‍ सिंह की जोड़ी नजर आएगी। धर्मेंद्र, जया बच्‍चन, शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार भी काम करते हुए दिखाई देंगे। 

1 मिनट और 19 सेकंड के फ‍िल्‍म के टीजर को देखकर पता चलता है कि करण की फ‍िल्‍म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें रोमांस, डांस, इमोशन और म्यूजिक का शानदार कॉम्‍ब‍िनेशन नजर आएगा। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसे आज के जमाने की ‘कभी खुशी, कभी गम' (K3G) फ‍िल्‍म बता रहे हैं। उन सीन्‍स पर भी बात की जा रही है, जिन्‍हें करण के डायरेक्‍शन में बनी तमाम फ‍िल्‍मों में देखा जा चुका है, खासतौर पर आलिया भट्ट का साड़ी पहनकर पोज देने का अंदाज। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा ने लिखा, 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' ऐसा लगता है कि यह करण जौहर की आज की 'के3जी' होने वाली है, जो युवा सुपरस्टार्स के साथ शानदार ढंग से काम करती है, जिनकी पहुंच उल्लेखनीय है! 
 

बहरहाल, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर अभिनेता शाहरुख खान ने अनाउंस किया। ट्विटर पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- वाह करण, एक फिल्ममेकर के तौर पर तुमने 25 साल पूरे कर लिए हैं। लंबा सफर तय किया है। तुम्हारे पिता और मेरे दोस्त टॉम अंकल तुम्हारी इस अचीवमेंट को देखकर झूम रहे होंगे। तुम ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाओ, ताकि लोगों की जिंदगी में प्यार का खुशनुमा एहसास लेकर आओ। 
 



टीजर देखकर पता चलता है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ना सिर्फ लीड कलाकारों का रोमांस दिखाया जाएगा, बल्कि ये कहानी पारिवारिक रिश्‍तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। धर्मेंद, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्‍गज कलाकारों में फ‍िल्‍म में होना एहसास कराता है कि करण फैमिली ड्रॉमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले हैं। 
 

किस दिन रिलीज होगी फ‍िल्‍म 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अगले महीने यानी जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके लिए 28 जुलाई तारीख तय की गई है। फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »