Ranveer Singh Cirkus movie: क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी ‘Cirkus’, दिखेगा रणवीर सिंह का कॉमेडी अंदाज

Ranveer Singh Cirkus movie: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 09:40 IST
ख़ास बातें
  • रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म 'सर्कस' का पोस्टर
  • क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस'
  • सिनेमाघरों में ये फिल्म 23 दिसंबर से दिखाई जाएगी

Ranveer Singh Cirkus movie: रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्कस का ‘मोशन’ पोस्टर शेयर किया है।

Ranveer Singh Cirkus movie: फिल्म इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी बड़ा नाम है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं। अब रोहित शेट्टी जल्दी ही अपनी अगली फिल्म सर्कस लेकर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी पहले ही रणवीर सिंह स्टारर ‘सिम्बा' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। अब इस बार रणवीर सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म सर्कस लेकर आ रहे हैं। सर्कस का एक मोशन पोस्टर शेयर कर दिया गया है। इस पोस्टर को देखते हुए लगता है इस क्रिसमस पर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।
 

दिखेगा रणवीर सिंह का कॉमेड़ी अंदाज

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इससे पहले भी कई हिट फिल्में बना चुके हैं। जिसने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। गोलमाल, बोलबच्चन और ऑल द बेस्ट ये सभी कॉमेडी फिल्में सुपरहिट रही थी और लोगों ने इस फिल्म की काफी सराहना की थी। रणवीर सिंह एक ऐसे शानदार एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। अब इन्हें कॉमेड़ी रोल में देखने के लिए ऑडियंस काफी उत्साहित है।
 

रणवीर सिंह ने फोस्टर में कहीं ये बात

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्कस का ‘मोशन' पोस्टर शेयर किया है। जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सर्कस' के ट्रेलर रिलीज होने से पहले, मिलिए हमारे सर्कस परिवार से।‘ इनके पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में कॉमेडी कमाल की होने वाली है।
 

सर्कस' फिल्म कास्ट

रणवीर सिंह के लिए ये पहली फिल्म होगी जिसमें वो पूरी तरह से कॉमेडी रोल में नजर आएंगे। साथ ही उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी होगी। साथ ही जो कलाकार इस फिल्म में होंगे उनके नाम से ही लोग कॉमेडी के एक्सट्रा डोज का अंदाजा लगा सकते हैं। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, ब्रजेश हिरजी, टीकू सल्तानिया जैसे कलाकार दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सर्कस का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर लोगों को गुदगुदाने के लिए थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.