Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 17: 120 करोड़ के पार हुई रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, तीसरे शुक्रवार जोड़े इतने करोड़

रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी और कपिल शर्मा की ज्विगाटो से भी फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा और इसने कलेक्शन आगे जारी रखा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 15:03 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है।
  • फिल्म ने 16वें दिन तक 119 करोड़़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
  • तीसरे शुक्रवार को यह फिल्म 121 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

Photo Credit: Twitter/Luv Ranjan

Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 17: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है। अभी भी इसकी कमाई लगातार जारी है। लव रंजन निर्देशित इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार सामने आई है जिसको दर्शकों ने पसंद भी किया है। फिल्म ने 16वें दिन तक 119 करोड़़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। आइए आपको बताते हैं कि इसका 17 वें दिन का कलेक्शन कैसा रहा। क्योंकि कल फिल्म का तीसरा शुक्रवार था, इसलिए वीकेंड कलेक्शन पर यह कहां तक पहुंच पाती है, यह काफी अहम बात होगी। 

तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अब तक 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार कल यानि बीते शुक्रावार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया। कल यानि तीसरे शुक्रवार को यह फिल्म 121 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। 16वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंचा था। आज इसकी रिलीज के तीसरे वीकेंड का दूसरा दिन है। आज देखना होगा कि फिल्म अपने कलेक्शन में कितने करोड़ और जोड़ पाती है। 

Tu Jhoothi Main Makkar Day 17 Night Occupancy: 8.89% (Hindi) (2D)
#TuJhoothiMainMakkar
https://t.co/O25I7Owgv9

— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) March 24, 2023 >

Tu Jhoothi Main Makkar में दर्शकों को रणबीर और श्रद्धा की कैमिस्ट्री खूब भा रही है। फिल्म में श्रद्धा काफी फ्रेश लगी हैं जबकि रणबीर हमेशा की तरह अपने कैरेक्टर में फिट रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में ही मूवी  ने 92.31 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे शुक्रवार को इसने 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तीसरे शुक्रवार तक आते आते इसका कलेक्शन 2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। हालांकि इस रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी और कपिल शर्मा की ज्विगाटो से भी फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा और इसने कलेक्शन आगे जारी रखा। ‘प्यार का पंचनामा' और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस के लिए फायदे का सौदा कही जा रही है। फिल्म से 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि TJMM इस आंकड़े को आने वाले दिनों में पार कर पाती है या नहीं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.