रणबीर-आलिया की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म Brahmastra इस दिन इस OTT पर होगी रिलीज!

Brahmastra OTT : फ‍िल्‍म अगले महीने की शुरुआत में ओटीटी पर आएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 21:38 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म बहुत जल्‍द OTT पर रिलीज होने वाली है
  • कहा जा रहा है कि यह 4 नवंबर को रिलीज की जाएगी
  • फ‍िल्‍म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा

Brahmastra OTT : फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मौनी रॉय ने भ‍ूमिका निभाई है।

रणबीर-आलिया की सुपरहिट फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra) जल्‍द OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाने के बाद अब यह फ‍िल्‍म ओवर-द-टॉप पर दस्‍तक देने वाली है। पहले कहा गया था कि फ‍िल्‍म को अक्‍टूबर में OTT पर लाया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म अगले महीने की शुरुआत में ओटीटी पर आएगी। ब्रह्मास्‍त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मौनी रॉय ने भ‍ूमिका निभाई है। आइए जानते हैं यह फ‍िल्‍म कब OTT पर रिलीज हो रही है। 
  
सिनेमाघरों में ब्रह्मास्‍त्र देख चुके लोग इसके सेकंड पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्‍या में लोग फ‍िल्‍म के टीवी पर आने का वेट कर रहे हैं। ऐसे लोगों का इंतजार खत्‍म होता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मास्‍त्र (Brahmastra) 4 नवंबर को OTT पर रिलीज होगी। फ‍िल्‍म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। यानी अब फैंस इस फ‍िल्‍म को घर बैठे देख पाएंगे। 

रिपोर्टों के अनुसार इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कलेक्‍शन किया है। नेशनल सिनेमा डे का भी इस फ‍िल्‍म को काफी फायदा हुआ। 75 रुपये में मूवी देखने के ऑफर ने लोगों को सिनेमाघरों की ओर खींचा और ब्रह्मास्‍त्र के कलेक्‍शन में उछाल आया। 

कहा जाता है कि इस फ‍िल्‍म को लेकर रणबीर कपूर ने कोई फीस चार्ज नहीं की। ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा के सवाल पर निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा था कि यह फिल्म बहुत सारे पर्सनल नुकसान के कारण बनी है। उन्‍होंने कहा था कि एक स्टार अभिनेता के रूप में रणबीर जितना कमाएंगे, ब्रह्मास्त्र बनाने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं लिया। यह बहुत बड़ी बात है। ब्रह्मास्त्र का बजट 650 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिससे इस फ‍िल्‍म के 3 पार्ट तैयार किए जाएंगे।
Advertisement

अगर आप भी इस फ‍िल्‍म के टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो 4 नवंबर को फ‍िल्‍म के डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टॉर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। इससे जुड़ा हर एक अपडेट हम आपको जरूर बताएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.