'रामसेतु' फिल्म दूसरे दिन पड़ी सुस्त, फिर भी 'थैंक गॉड' से कमाए इतने करोड़ ज्यादा!

थैंक गॉड फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन की बात करें तो यह रामसेतु से पीछे ही रही।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 09:46 IST
ख़ास बातें
  • रामसेतु दूसरे दिन भी थैंक गॉड से कमाई के मामले में आगे निकल गई।
  • अब तक फिल्म 26 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर चुकी है।
  • थैंक गॉड फिल्म एक फैमिली ड्राम मूवी है जबकि रामसेतु एडवेंचर मूवी है।

रामसेतु फिल्म का ए़डवेंचर दर्शकों को आ रहा है पसंद

रामसेतु फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस करना जारी रखा लेकिन पहले दिन के मुकाबले इसके कलेक्शन में 26 अक्टूबर के दिन थोड़ी कमी आई। इसी अनुपात में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का कलेक्शन भी रहा। दूसरे दिन थैंक गॉड के कलेक्शन में कमी आई और फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले 25 प्रतिशत कम कारोबार किया। अक्षय कुमार की रामसेतु दूसरे दिन भी थैंक गॉड पर भारी पड़ती दिखाई दी। हालांकि दोनों ही फिल्मों को दिवाली और उसके साथ लगती छुट्टियों का फायदा जरूर मिला है। 

रामसेतु और थैंक गॉड का दो दिनों का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। यहां पर रामसेतु दूसरे दिन भी थैंक गॉड से कमाई के मामले में आगे निकल गई। अक्षय कुमार, जैकलीन और नशरत भरूचा स्टारर ये फिल्म दूसरे दिन के कलेक्शन में 30% सुस्त हो गई लेकिन थैंक गॉड से कलेक्शन के मामले में आगे रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया। जबकि पहले दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया था। 

थैंक गॉड फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन की बात करें तो यह रामसेतु से पीछे ही रही। दूसरे दिन इस फिल्म ने केवल 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया। तुलना करें तो रामसेतु का कलेक्शन दो दिनों में थैंक गॉड से डबल रहा। रामसेतु दो दिनों में 26 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार कर चुकी है। जबकि थैंक गॉड ने पहले दिन 8.10 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया था। पहले दिन भी फिल्म रामसेतु से पीछे थी। दूसरे दिन फिल्म ने महज 6 करोड़ कलेक्शन में और जोड़े। लेकिन अब तक फिल्म 15 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। 

अक्षय कुमार के लिए रामसेतु का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे पहले इस साल वह तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिरी थीं। इनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और रक्षा बंधन शामिल हैं। तीनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। इसलिए रामसेतु से उन्हें उम्मीदें हैं। एक और कारक जो रामसेतु के लिए काम कर सकता है, वह इसका जॉनर है। 
Advertisement

थैंक गॉड फिल्म एक फैमिली ड्राम मूवी है जो एक खास दर्शक वर्ग को ही पसंद आ सकती है। वहीं, रामसेतु जहां एक तरफ श्रीराम के महान इतिहास से जुड़ी है, तो दूसरी तरफ फिल्म में एक्शन और एडवेंचर की डोज भी दर्शकों को मिलेगी। ऐसे में फिल्म बॉक्स के लिए ऑफिस पर लम्बे समय तक टिके रहने की संभावना बढ़ जाती है। बहरहाल देखना होगा कि पहले वीकेंड तक आते आते दोनों फिल्मों में कितना दम बचता है और एक हफ्ते में यह फिल्में किस स्टार की किस्मत का फैसला करती हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.