Citadel: अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' में होगा प्रिंयका चोपड़ा का ऐसा लुक, शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा और प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम में Citadel वेब सीरीज की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस के साथ-साथ सीरीज में मौजूद कुछ अन्य बड़े किरदारों को भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 22:08 IST
ख़ास बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम में Citadel वेब सीरीज की कुछ फोटो शेयर की
  • इनमें सीरीज में मौजूद कुछ अन्य बड़े किरदारों को भी देखा जा सकता है
  • प्रियंका इस सीरीज में एक एजेंट 'नादिया सिंह' के किरदार में दिखाई देंगी

Citadel के हिंदी रिमेक का पहले ही ऐलान हो चुका है

Priyanka Chopra's Citadel: प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का फर्स्ट लुक सामने आया है। यह रुसो ब्रदर्स की ड्रामा, डार्क और थ्रिलर सीरिज होगी, जिसके पहले लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा और Amazon Prime Video दोनों ने सोशल मीडिया चैनल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, रिचार्ड मेडेन और स्टेन्ले टुक्की भी नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम में Citadel वेब सीरीज की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस के साथ-साथ सीरीज में मौजूद कुछ अन्य बड़े किरदारों को भी देखा जा सकता है। तस्वीरों से ही पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में बड़े एक्शन करती नजर आ सकती हैं।
 

सिटाडेल सीरीज की तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, (अनुवादित) "@citadelonprime का पहला लुक  @vanityfair (sic) पर देखें।" 

प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज में एक एजेंट 'नादिया सिंह' के किरदार में दिखाई देंगी, जो फाइलों के अनुसार मर चुकी है। इस सीरीज के हिंदी रिमेक का पहले ही ऐलान हो चुका है, जिसे 'द फैमिली मैन' के निर्माता राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा बनाया जाएगा। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आएंगे।
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फायर की इमोजी के साथ रिप्लाई भी किया है। इसके साथ ही एक्टर राजकुमार राव ने भी कमेंट के जरिए तारीफ की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.