शाहरुख खान की Jawan से पहले धमाका करेंगे प्रभास! Salaar को लेकर बड़ा अपडेट

सलार फिल्म में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में  दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 19:56 IST
ख़ास बातें
  • सलार का ट्रेलर 6 सितंबर को ही रिलीज कर दिया जाएगा, ऐसा कहा गया है।
  • प्रशांत नील निर्देशित सलार 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वर्धराजा मन्नार का किरदार निभाने वाले हैं।

सलार फिल्म में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में  दिखाई देने वाले हैं।

केजीएफ 2 (KGF 2) के मेकर्स की ओर से जल्द ही एक और धमाका सालार (Salaar) के रूप में होने वाला है। जी हां, प्रभास जैसे सुपरस्टार के लीड वाली फिल्म Salaar का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। KGF 2 के निर्देशक प्रशांत नील सालार के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से ट्रेलर रिलीज की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन सलार के ट्रेलर लेकर एक नया अपडेट आया है। 

प्रभास के लीड रोल वाली और प्रशांत नील निर्देशित सालार 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी मेकर्स की ओर से जल्द रिलीज किया जा सकता है, जिसके बारे में एक ताजा अपडेट मिला है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसके बारे में अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर जवान की रिलीज डेट, यानि कि 7 सितंबर से पहले ही रिलीज हो सकता है। जवान की रिलीज में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। फिल्म इसी गुरूवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन सालार का ट्रेलर 6 सितंबर को ही रिलीज कर दिया जाएगा, ऐसा कहा गया है। 

Advertisement
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट से एक दिन पहले प्रभास की फिल्म का ट्रेलर रिलीज करना अपने आप में एक रोचक मुकाबले जैसी स्थिति पैदा करता दिख रहा है। फिल्म के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें प्रभास का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। 

सालार फिल्म में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में  दिखाई देने वाले हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक भी काफी पहले जारी कर दिया गया था। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वर्धराजा मन्नार का किरदार निभाने वाले हैं। सालार में जगपति बाबू प्रमुख विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। सलार का लेखन और निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में शूट हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Salaar, salaar and kgf, salaar trailer release date

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.