Ponniyin Selvan 2 फैंस के लिए खुशखबरी! फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, अगले साल इस दिन होगी रिलीज!

पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट को लेकर फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम की ओर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • क्रिटिक रमेश बाला ने पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट के बारे में बताया।
  • फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल 2023 के लिए बताई गई है।
  • रिलीज को लेकर मेकर्स अभी नहीं की है अधिकारिक पुष्टि।

पोन्नियिन सेलवन 1 की सफलता के बाद अब फैंस को दूसरे पार्ट का है इंतजार

मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' (Ponniyin Selvan 1) दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए राह देखने लगे हैं। पहले भाग की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी एक फिल्म क्रिटिक ने खुलासा कर दिया है। 'पोन्नियिन सेलवन 2' (Ponniyin Selvan 2) के लिए इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट मिला है। 

मशहूर फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है। रमेश बाला ने अपनी पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल महीने के लिए बताई है। पोस्ट में बाला ने लिखा है कि फिल्म के 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। PS 1 के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इस लिहाज से रमेश बाला का ये ट्वीट सही भी साबित हो सकता है, और फिल्म 2023 की दूसरी तिमाही में दर्शकों के लिए रिलीज की जा सकती है। 

हालांकि, पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट को लेकर फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम की ओर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रमेशा बाला के इस ट्वीट के बाद फैंस में खुशी की लहर है, क्योंकि PS-1 बेहद सफल रही है। फिल्म ने 500 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया है और अभी भी यह लगातार अपने कलेक्शन के आंकड़े बढ़ा रही है। इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जा चुका है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया गया है। 

पिछले दिनों साउथ सिनेमा की फिल्मों ने जबरदस्त कारोबार किया है। इनमें आरआरआर, कांतारा, केजीएफ-2 जैसी मेगा फिल्में शामिल हैं जिन्होंने भारत सहित दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। 'पोन्नियिन सेलवन 1' में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, कार्थी और जयम रवि जैसे सुपरस्टार थे। फिल्म 200 करोड़ रुपये के लगभग बजट में बनी है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म एक्शन से भरपूर और डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। इसलिए फैंस अब इसके दूसरे पार्ट के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  5. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  9. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.