Paytm Movie Ticket Offer: Paytm दे रहा है दो मूवी फ्री में देखने का मौका! ऐसे मिलेगा वाउचर

Paytm पर यूजर्स UPI पर क्रेडिट कार्ड के जरिए शुरुआती दो भुगतान करने पर 500 रुपये कीमत के मूवी वाउचर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Paytm पर यूजर्स 500 रुपये कीमत के मूवी वाउचर प्राप्त कर सकते हैं
  • कंपनी दो ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये के दो मूवी वाउचर गिफ्ट करेगी
  • प्रत्येक वाउचर जारी होने की तारीख से सात दिनों के लिए वैध होगा
Paytm Payments Bank Limited ने घोषणा की है कि उनके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स 500 रुपये कीमत के मूवी वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Paytm UPI पर क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करना होगा। इसमें कुछ मामूली शर्ते रखी गई हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं। बता दें कि डिजिटल पेमेंट ऐप आपको ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा भी प्रदान कर रही है। यहां पर आप 5 रुपये का भी गोल्ड खरीद सकते हैं।

Paytm पर यूजर्स UPI पर क्रेडिट कार्ड के जरिए शुरुआती दो भुगतान करने पर 500 रुपये कीमत के मूवी वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। ऑफर के तहत कंपनी दो ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये के दो मूवी वाउचर गिफ्ट करेगी। यह ऑफर पेटीएम ऐप के जरिए पेटीएम क्यूआर कोड पर किए गए स्कैन और भुगतान लेनदेन पर लागू है। प्रत्येक वाउचर जारी होने की तारीख से सात दिनों के लिए वैध होगा। यह ऑफर 26 दिसंबर तक वैध है।

इस ऑफर के जारी करने के मौके पर पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने कहा, "पेटीएम पेमेंट्स बैंक उद्योग-प्रथम नवीन समाधानों को चलाने में सबसे आगे होने के साथ, हम उपयोगकर्ता की सुविधा के लिए विशेष ऑफर और छूट की पेशकश जारी रखते हैं।"

Paytm के जरिए क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करके आप Paytm ऐप के जरिए UPI QR कोड को स्कैन करके व्यापारियों को भुगतान कर सकते हैं। यह यूजर्स को उन व्यापारियों पर भी अपने रोजमर्रा के भुगतान के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की अनुमति देता है जिनके पास कार्ड स्वाइप मशीन नहीं है।
Advertisement
 

ऐसे करें वाउचर रिडीम:-

सबसे पहले Paytm ऐप पर 'मूवी टिकट' सेक्शन पर जाएं। भुगतान करते समय प्रोमो कोड डालें। सिंगल लेनदेन में केवल 1 वाउचर रिडीम किया जा सकता है। इसके अलावा, शर्त यह है कि मूवी टिकट का कम से कम कीमत 100 रुपये होनी चाहिए और प्रति उपयोगकर्ता एक बार ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

इससे अलग, बता दें कि Paytm ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा भी प्रदान कर रही है। Paytm ऐप से ऑनलाइन सोना खरीदने के लिए आपको सबसे पहले सर्च बार में जाना होगा और वहां गोल्ड टाइप करना होगा। उसके बाद Paytm Gold का ऑप्शन खुल जाएगा। यहां पर आप 5 रुपये का भी गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर मान लीजिए कि आप 5 रुपये का गोल्ड खरीदते हैं तो उसके साथ आपको 5 रुपये और 3 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। जैसे खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत प्रति ग्राम 6210.66 रुपये है तो उसमें ऐसे में आपको 5 रुपये में 0.0008 ग्राम सोना मिलेगा। इसके लिए आपको कुल 5.16 रुपये का भुगतान करना होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm Movie Voucher, Paytm Movie Voucher Offer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.