कब होगा फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज? सवाल पर शाहरुख खान ने दिया यह जवाब

शाहरुख खान ने फैंस को क्रिसमस और न्‍यू ईयर की बधाई दी। फैंस के लिए #asksrk सेशन रखा गया। 15 मिनट की बातचीत में किंग खान ने चाहने वालों के सभी सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 14:49 IST
ख़ास बातें
  • #asksrk सेशन में फैंस ने पूछे किंग खान से कई सवाल
  • शाहरुख खान ने सेशन में दिए कई सवालों के जवाब
  • फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

क्रिसमस के मौके पर किंग खान ने #asksrk सेशन में की बातचीत।

शाहरुख खान ऐसे ही अपने फैंस के दिलों पर राज नहीं करते, उनका हर अंदाज खास है। क्रिसमस के मौके पर आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटिज भी क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। किंग खान ने भी अपने परिवार के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह अपने चाहने वालों को नहीं भूले। उन्होंने क्रिसमस पर अपने फैंस को ना सिर्फ बधाइयां दींं, बल्कि उनके लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर 15 मिनट का #asksrk सेशन भी रखा।
 
सेशन के दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। यूजर्स ने दिल खोलकर शाहरुख खान से बात की। सेशन में उनके एक फैन ने पूछा- ‘पठान' का ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे हैं ? इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा-‘हा हा मेरी मर्जी। वह तभी आएगा जब उसे आना होगा।‘
Advertisement

उनके कई और फैंस ने भी सवाल किए। एक ने पूछा- आज आप क्या खाएंगे ? शाहरुख ने जवाब दिया, ‘दाल चावल।' एक ने पूछा- क्या आप मेसी के फैन हैं? किंग खान ने जवाब दिया- ‘कौन नहीं है।' एक यूजर ने उनकी 8 पैक्स वाली फोटो शेयर करते हुए पूछा- सर कितना टाइम लगा आपको ? उन्होंने जबाव में कहा- ‘57 साल भाई।' इस तरह के कई सवालों का जवाब वह अपने फैंस को देते नजर आए।
 
 
 
सवाल-जवाब का सिलसिला खत्म होने के बाद किंग खान ने सभी फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा- अब मुझे जाना होगा। अबराम बुला रहा है। सभी को नए साल और क्रिसमस की बहुत-बहुत बधाइयां। दुआ है आपकी जिंदगी बेहतरीन हों।
Advertisement

आपको बता दें शाहरुख 4 साल बाद फिल्म ‘पठान' से बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वह इस साल फिल्म ‘डंकी' और ‘जवान' से भी अपने फैंस को एंटरटेन करेंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shahrukh Khan, Shahrukh Khan film pathaan, pathan film
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.