शाहरुख की फिल्म Pathaan के OTT राइट्स 100 करोड़ में बिके, सिनेमा के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगी सबसे पहले

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘पठान’ को रिलीज से पहले ही बहुत बड़ा फायदा हुआ है। पठान फिल्म के ऑनलाइन राइट्स को बेच दिया गया। खबरों के मुताबिक पठान के डिजिटल राइटस को कुल 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने खरीद लिया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म के रिलीज के पहले ही 'पठान' ओटीटी राइट्स बेच दिए गए हैं
  • 'पठान' के डिजिटल राइटस को कुल 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने 'पठान' डिजिटल राइटस खरीद लिए हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के पहले ही इसके ओटीटी राइट्स सेल कर दिए गए हैं।

Pathan OTT Rights:  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के मच अवेटिड फिल्म पठान रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज को लेकर एक तरफ किंग खान के फैंस जहां काफी खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरह कई लोग इस फिल्म का जमकर विरोध भी कर रहे हैं। फिल्म को बायकॉट करने के मांग की जा रही है। तो वहीं कुछ लोग इसके रिलीज को भी बैन करने की बात कर रहे हैं। इन्हीं सब के बीच फिल्म को लेकर अच्छी खबर भी आ रही है।
 
शाहरुख खान की इस फिल्म की कामयाबी को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को रिलीज से पहले ही बहुत बड़ा फायदा हुआ है। पठान फिल्म के ऑनलाइन राइट्स को बेच दिया गया है। खबरों के मुताबिक पठान के डिजिटल राइटस को कुल 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने खरीद लिया है। फिल्म थिएटर रिलीज के बाद इस प्लैटफॉर्म पर ही स्ट्रीम होगी। हालांकि अमेजन प्राइम पर यह फिल्म कब रिलीज होगी उसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 
शाहरुख खान की ये फिल्म जल्द ही 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। किंग खान इस फिल्म से पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने लौट रहे हैं। उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। फिल्म में पहली बार शाहरुख एक्शन अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं इस फिल्म में एक बार फिर लोगों को शाहरुख दीपिका की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
 
शाहरुख दीपिका स्टारर इस फिल्म के दो गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही गानें ‘बेशर्म रंग' और ‘झूमे जो पठान' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शाहरुख इस फिल्म में एकदम नये लुक में नजर आने वाले हैं। इसके गानों में उनका एकदम अलग अंदाज नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों में फिल्म के प्रति इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है।
Advertisement
 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.