Pathaan Box Office Collection Day 1 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ने पहले दिन 54 करोड़ कमा रचा इतिहास! इंडियन सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ‍िल्‍म बनी

Pathaan Box Office Collection Day 1 : कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • पठान की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए
  • ट्रेड एनालिस्‍ट ने बताई पहले दिन की कमाई
  • पठान को सबसे बड़ी ओपनर फ‍िल्‍म बताया गया है

Pathaan Box Office Collection Day 1 : बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग फ‍िल्‍मों की बात करें, तो पठान, KGF: Chapter 2 के अलावा लिस्‍ट में वॉर, ठग्‍स ऑफ हिंदाेस्‍तान, हैपी न्‍यू ईयर, भारत और प्रेम रतन धन पायो जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं।

Pathaan Box Office Collection Day 1 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने अपनी रिलीज का ए‍क दिन पूरा कर लिया है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि रिलीज के दिन पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कितना कलेक्‍शन किया है। फ‍िल्‍म की निर्माता यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने खबर लिखे जाने तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट ने पठान के पहले दिन के कलेक्‍शन के बारे में बताया है। उन्‍होंने अपने आंकड़ों को शुरुआती अनुमान कहा है। 

पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। पठान दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।  
Advertisement

बात करें फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की, तो पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ‍िल्‍म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला ने बताया है कि पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर की है। उन्‍होंने लिखा, #पठान डे 1 इंडिया ओपनिंग ₹54 करोड़ नेट.. एक नया ऑल टाइम रिकॉर्ड.. शुरुआती अनुमान..। रमेश बाला के ट्वीट से यह साफ हो जाता है कि यह शुरुआती अनुमान है। कलेक्‍शन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। 
 

बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग फ‍िल्‍मों की बात करें, तो पठान, KGF: Chapter 2 के अलावा लिस्‍ट में वॉर, ठग्‍स ऑफ हिंदाेस्‍तान, हैपी न्‍यू ईयर, भारत और प्रेम रतन धन पायो जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं। इन सभी फ‍िल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफि‍स पर पहले दिन 40 करोड़ रुपये से लेकर 53 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
 

Advertisement
ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने भी जानकारी दी है कि पठान ने देश की तीन नेशनल चेन्‍स- पीवीआर, सिनेपॉलिस और आईनॉक्‍स में कल देर रात सवा 8 बजे तक 25.05 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। रिलीज डे के दिन पठान का खुमार ऐसा था कि यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने लेट नाइट शोज शुरू करने का फैसला किया। ये शोज रात 12.30 बजे से देशभर में शुरू हुए। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.