पाकिस्तानी सीरीज ‘सेवक द कन्फेशन’ पर हंगामा, हिंदुओं की छवि को खराब कर रहा शो!

पाकिस्तान की एक सीरीज जिसका नाम है, ‘सेवक द कन्फेशन’। इस शो पर ये आरोप लगाया जा रहा है की इस शो के जरिए हिंदुओं के इमेज को समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तानी सीरीज ‘सेवक द कन्फेशन’ 26 नवंबर को रिलीज की गई है
  • सेवक द कन्फेशन’ पर हिंदू विरोधी प्रोपगेड़ा फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है
  • शो के जरिए हिंदूओं की छवि को समाज में खराब करने की कोशिश बताई जा रही है

26 नवंबर को रिलीज पाकिस्तानी सीरीज सेवक द कन्फेशन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोगों ने इसे एक प्रोपोगेंडा बताया है।

पाकिस्तानी सीरीज ‘सेवक द कन्फेशन' 26 नवंबर को रिलीज की गई है। कुछ दिनों पहले ही इस सीरीज को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शो को एक प्रोपोगेंडा बताया जा रहा है। लोग इस पर आरोप लगा रहे हैं कि ये समाज में हिंदूओं की इमेज को गलत तरीके से पेश कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

पाकिस्तान की एक सीरीज जिसका नाम है, ‘सेवक द कन्फेशन'। और इस सीरीज को नवंबर के महीने में रिलीज किया गया था। कुछ दिनों पहले ही रिलीज इस सीरीज को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोगों का गुस्सा इसे लेकर इतना बढ़ा की शो को एक प्रोपोगेंडा बताया जाने लगा। लोग इस पर आरोप लगा रहे हैं कि ये समाज में हिंदुओं की इमेज को गलत तरीके से पेश कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

‘‘सेवक द कन्फेशन' के राइटर है साजी गुल और इसका निर्देशन किया है अंजुम शहजात ने। इस सीरीज को नवंबर में 26 तारीख को रिलीज किया गया था। अब इसके रिलीज के इतने दिनों बाद शो को लेकर हंगामा मच गया है। लोग सोशल मीडिया पर इस शो पर ये आरोप लगा रहे हैं कि इस शो के जरिए हिंदुओं के इमेज को समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है।  
दरअसल इस शो को लेकर लोगों का ये कहना कि ‘सेवक द कन्फेशन' पूरी तरह से एक प्रोपोगेंडा है। इसके एपिसोड्स ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। वहीं इस शो को 1984 के दंगे से जोड़ा जा रहा है। लोग इसे गुजरात दंगा और बाबरी मस्जिद विवाद पर बेस्ड बता रहे हैं। इस शो के रिलीज ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि इसमें किस तरह से हिंदू संतों को गुनाहगार दिखाया गया है। बात यहीं खत्म नहीं होती इसमें दीप सिध्दू, हेमंत करकरे, गौरी लंकेश और जुनैत खान के जीवन के कुछ पहलू भी दिखाए गए हैं। जिसे देखने के बाद लोगों का ये मानना है कि इस शो के जरिए हिंदू विरोधी प्रोपोगेंडा फैलाया जा रहा है।
 
इसी बात को लेकर लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं साथ ही इसे एक प्रोपोगेंडा बता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अपनी नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को ये सीरीज समझ ही नहीं आ रही है। कुछ को तो ये शो पूरी तरह से कॉमेडी लग रही है। कई यूजर्स ने तो इसे देखकर सही से एक्टिंग करने की सलाह भी दे डाली है। भारत में इस सीरीज को लेकर विरोध शुरू कर दिया गया है। लेकिन शो के मेकर्स की ओर अभी तक कोई बायन जारी नहीं किया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.