Oscars 2024 : मलयालम फ‍िल्‍म ‘2018’ को ऑस्‍कर में एंट्री, गदर-2, रॉकी-रानी, वैक्‍सीन वॉर को पछाड़ा

Oscars 2024 : एक सप्ताह में 22 फिल्में देखने के बाद यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 12:07 IST
ख़ास बातें
  • मलयालम फिल्म को ऑस्‍कर में मिली एंट्री
  • 2018-एवरीवन इज ए हीरो को चुना गया
  • फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया ऐलान

यह फिल्म केरल में 2018 में आई आपदा के बारे में बात करती है।

Photo Credit: @ttovino

केरल में आई विनाशकारी बाढ़ पर बेस्‍ड मलयालम फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो' (2018 Everyone Is A Hero) को भारत की ओर से एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (Oscars 2024) के लिए ऑफ‍िशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने बुधवार को यह ऐलान किया। फ‍िल्‍म प्रोड्यूसर और सिलेक्‍शन कमिटी के अध्यक्ष गिरीश कसरावल्ली ने कहा कि 16 सदस्यीय जूरी ने ऑस्‍कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मलयालम फिल्म का चयन किया है। 

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 22 फिल्में देखने के बाद यह मुश्किल फैसला लिया गया। कई सारी अच्छी फिल्में हैं और हमें यह विश्लेषण करना था कि किस फिल्म की बेहतर संभावनाएं हैं। आखिरकार 2018-एवरीवन इज ए हीरो' का चयन किया गया। 

उन्होंने बताया कि यह फिल्म केरल में 2018 में आई आपदा के बारे में बात करती है। यह न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में आ रही आपदाओं का भी प्रतिनिधित्व करती है। यह फिल्म सिनेमाई और तकनीकी रूप से भी उत्कृष्ट है। फिल्म के मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता टोविनो थॉमस ने कहा कि यह हमारी टीम के लिए दोहरे जश्न का वक्त है।
 

पीटीआई से बातचीत में थॉमस ने ने कहा कि इस शानदार खबर से मैं और भी खुश हो गया कि हमारी फिल्म ‘2018' को ऑस्कर में भारत की ऑफ‍िशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। हमने मुश्किल हालात में काम किया लेकिन इसका फल मिल रहा है। इस फिल्म को अब अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिल रही है। यह शानदार है।
Advertisement

बताया गया है कि ऑस्‍कर में रेस के लिए ‘द केरला स्टोरी', ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', ‘गदर 2', ‘ज्विगाटो', ‘द वैक्सीन वॉर', ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे', ‘बालागम' (तेलुगु), ‘वलवी' (मराठी), ‘बापल्योक' (मराठी) और ‘16 अगस्त, 1947' (तमिल) समेत 22 फिल्में दौड़ में थीं। जूरी ने एकजुट होकर एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी ‘2018...' को चुना। ऑस्‍कर 2024 का अयोजन लॉस एंजिलिस में 10 मार्च को किया जाना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  10. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  11. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.