OMG 2 Trailer : भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार! Gadar 2 से टकराने आ रही OMG 2 का ट्रेलर रिलीज, देखें

OMG 2 Trailer : ओएमजी 2 का निर्देशन किया है अमित राय ने। फ‍िल्‍म में रामायण फेम अरुण गोविल भी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 16:51 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार को ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया
  • यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 5 घंटे में 10 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले
  • 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ‍िल्‍म

इसे केप ऑफ गुड टाइम्‍स और वायाकॉम 18 स्‍टूडि‍योज ने तैयार किया है। फ‍िल्‍म 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Photo Credit: Youtube Grab

सनी देओल की फ‍िल्‍म गदर 2 (Gadar 2) 11 अगस्‍त को रिलीज हो रही है। इसी दिन एक और बड़ी फ‍िल्‍म का इंतजार दर्शकों को है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सजी ‘ओएमजी 2' (OMG 2) भी चर्चाओं में है। कई दिनों से सेंसर बोर्ड के पास अटकी इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर अब जाकर रिलीज हो गया है। गुरुवार को रिलीज हुआ ट्रेलर सोशल मीडिया में भी चर्चाएं बटोर रहा है। वहीं, यूट्यूब पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 5 घंटे में 10 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। 

जैसाकि खबरों में भी पढ़ा और ट्रेलर में देखा, इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत में भगवान शिव को नंदी से यह कहते हुए दिखाया जाता है कि उनके एक भक्‍त पर बड़ी विपदा आने वाली है। उनके शिवगण में से किसी ऐसे को धरती पर लेकर जाना है, जो उनके भक्‍त की रक्षा कर सके। 

विपदा आती है भगवान शिव के परम भक्‍त पंकज त्रिपाठी यानी कांति शरण मुद्गल पर। उनके बेटे को एक अश्लील हरकत के लिए स्कूल से निकाल दिया गया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि कांति एक साधारण परिवार से ताल्‍लुक रखता है और बड़ी मुश्किल से उसने अपने बेटे का दाखिला बड़े स्‍कूल में कराया होता है। 



बेटे को स्‍कूल से निकाले जाने पर कांति अदालत की शरण लेता है और खुद को मामले का आरोपी और वादी बनाता है। फ‍िल्‍म में यामी गौतम भी हैं। वह एक वकील की भूमिका निभाते हुए कांति के सामने खड़ी होंगी। वहीं, अक्षय कुमार, भगवान शिव के दूत के रूप में सबको सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन देते हुए दिखाई देंगे।  
Advertisement

ओएमजी 2 का निर्देशन किया है अमित राय ने। फ‍िल्‍म में रामायण फेम अरुण गोविल भी भूमिका निभा रहे हैं। इसे केप ऑफ गुड टाइम्‍स और वायाकॉम 18 स्‍टूडि‍योज ने तैयार किया है। फ‍िल्‍म 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  2. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  3. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  4. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  7. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  9. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  10. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.