Oscars 2023: RRR 'नाटू नाटू' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, भारतीय फिल्म ने विदेश में लहराया परचम

Naatu Naatu WINS Oscar 2023: इस साल की शुरुआत में 'Naatu Naatu' ने इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स में भी अवार्ड जीता था। इस गाने को द क्रिटिक्स चॉइस और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में बेस्ट सांग का अवार्ड भी मिला है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Naatu Naatu ने 95th अकादमी अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सांग का ऑस्कर जीता।
  • Naatu Naatu' ने इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स में भी अवार्ड जीता था।
  • मार्च 2022 में रिलीज के बाद से ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया था।

Naatu Naatu WINS Oscar 2023: नाटू नाटू ने ऑस्कर जीत रचा इतिहास

Photo Credit: Instagram/rrrmovie

Naatu Naatu WINS Oscar 2023: RRR के मशहूर गाने “Naatu Naatu” ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। इस गाने को एमएम कीरावणी ने बनाया है। इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं और इसे आवाज राहुल और काल भैरव ने दी है। मार्च 2022 में रिलीज के बाद से ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया था। एसएस राजामौली की फिल्म OTT पर रिलीज होने के बाद इस गाने ने नई उचाइयां छू लीं। यह ग्लोबली पसंद किया जाने लगा। इसे विदेशियों ने भी काफी पसंद किया। अपनी स्पीच के दौरान कीरावणी ने राजामौली और समस्त भारत के सम्मान में खुद का बनाया गाना गाया। 

इस साल की शुरुआत में 'Naatu Naatu' ने इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स में भी अवार्ड जीता था। इस गाने को द क्रिटिक्स चॉइस और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला है। 
Advertisement
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में 'नाटू नाटू' गाने के साथ फिल्म को टेल इट लाइक अ वुमन से अपलॉज, टॉप गन: मेवरिक से होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर से लिफ्ट मी अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स से दिस इज ए लाइफ के साथ नॉमिनेशन मिला था इस गाने को ऑस्कर स्टेज पर काल भैरव और राहुल ने परफॉर्म भी किया था। हालांकि, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया। दीपिका पादुकोण ने परफॉरमेंस को इंट्रोड्यूस किया था जिसके लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिली। 

दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई है। इस फिल्म ने1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.