Mirzapur के गुड्डु भैया के पापा ने खरीदा टेलीस्कोप, चांद और मंगल ग्रह की शानदार फोटो ली

Rajesh Tailang: राजेंश तैलंग ने पहले चंद्रमा और अब मंगल ग्रह की तस्‍वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 22:14 IST
ख़ास बातें
  • राजेश तैलंग ने हाल ही में एक टेलीस्कोप खरीदा है
  • राजेश तैलंग अपने टेलीस्कोप के जरिए तस्‍वीरें खींच रहे हैं
  • पहले चांद और अब मंगल ग्रह की तस्‍वीर की शेयर

अभिनेता राजेश तैलंग अपने नए टेलीस्‍कोप की मदद से आसमान में दिख रहे नजारों को कैप्‍चर कर रहे हैं।

Rajesh Tailang : पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डु पंडित के पिता रमाकांत पंडित की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजेश तैलंग को कौन नहीं जानता। मिर्जापुर में अपने अपने सीधे-सादे और ईमानदार वकील के किरदार से राजेश हर पिता के लिए एक मिसाल बन गए, जो अपने बेटे को सही राह पर लाने का हर संभव प्रयास करता है, मगर बेईमानी का रास्ता नहीं चुनता। मिर्जापुर के रमाकांत पंडित यानी राजेश तैलंग अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक टेलीस्कोप खरीदा है। इसकी मदद से वह कभी मंगल ग्रह तो कभी चंद्रमा को देख रहे हैं। राजेश इन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ भी शेयर कर रहे हैं।
राजस्थान के बीकानेर में जन्मे राजेश तैलंग ने बीएससी की पढ़ाई की है। उनके पिता श्रीकृष्णा तैलंग प्रिटिंग प्रेस चलाया करते थे। दादा पंडित गोविंंद लाल गोस्वामी अपने जमाने के जाने-माने तबला वादक थे। राजेश के भाई स्वर्गीय सुधीर तैलंग एक जाने माने कार्टूनिस्ट थे, जो कैंसर से पीड़ित होने के कारण दुनिया को अलविदा कह गए।
Advertisement

राजेश तैलंग के बारे में कहा जाता है कि एक मशहूर परिवार से होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग को नहीं चुना बल्कि एक्टिंग ने उन्हें चुन लिया। राजेश ने 14 साल की उम्र में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एक समर कैंप में भाग लिया। फिर थोड़ी-बहुत एक्टिंग सीखने के बाद कुछ नाटकों का हिस्सा बने। इसके बाद इन्होंने एनएसडी में एंट्री ली। वहां राजेश की मुलाकात हुई दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह से, जो एनएसडी में उनके टीचर थे। वहीं से शुरू हुआ राजेश के अभिनय का सफर।
   
राजेश ने अबतक मंगल पांडे, फैन्टम, मुक्काबाज़, कमांडो 3, देव जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वह मिर्जापुर, सलेक्शन डे, दिल्ली क्राई, बंदिश बैंडिट जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। मिर्जापुर एक्टर की दिलचस्‍पी खगोल विज्ञान में भी है। वह अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं पर नजर रखते हैं। इन दिनों वह एक टेलीस्कोप के जरिए आसमान को निहार रहे हैं। हाल ही में उन्होंने चांद की खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ‘मेरे टेलिस्कोप से ली गई चांद की खूबसूरत तस्वीर।" फैंस ने भी इस तस्‍वीर पर ढेरों कमेंट किए।    
Advertisement
अब उन्‍होंने मंगल ग्रह की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘मेरे ख्याल से पहले अटेप्ट में मार्स की ऐसी फोटो क्लिक करना बुरा नहीं है।' उनके फैंस को सभी तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.