Prime Video रिलीज करेगा 70 वेब सीरीज और फ‍िल्‍में! मिर्जापुर 3, पंचायत 3, पाताललोक 2…. देखें लिस्‍ट

सबसे ज्‍यादा हाइप मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3), पंचायत (Panchayat) और पाताललोक (Pataallok) जैसी हिंदी की वेब सीरीजों को लेकर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 19:40 IST
ख़ास बातें
  • प्राइम वीडियो ने किया नई फ‍िल्‍मों और वेब सीरीज का ऐलान
  • मिर्जापुर 3, पंचायत 3 की दिखाई झलक
  • इसी साल आएगी पाताल लोक 2

बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 को भी इसी साल लाया जाएगा।

Prime Video New Series or Films : ओटीटी के करोड़ों दर्शकों का इंतजार खत्‍म हो गया है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने नई वेब सीरीज और फ‍िल्‍मों की घोषणा कर दी है, जिन्‍हें इस साल रिलीज किया जाएगा। सबसे ज्‍यादा हाइप मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3), पंचायत (Panchayat) और पाताललोक (Pataallok) जैसी हिंदी की वेब सीरीजों को लेकर है, जिनका इंतजार लंबे वक्‍त से हो रहा है। हालांकि द फैमिली मैन (The Family Man) के नए सीजन पर कोई जानकारी नहीं दी गई।  
 
मंगलवार को प्राइम वीडियो ने एक इवेंट आयोजित किया। उसमें 70 वेब सीरीज और फ‍िल्‍मों के नामों का ऐलान हुआ, जिन्‍हें प्राइम वीडियो पर लाया जाएगा। सबसे ज्‍यादा उत्‍सुकता 'मिर्जापुर 3' और 'पंचायत 3' जैसी वेब सीरीजों के लिए थी। इवेंट में इन सीरीज की झलक दिखाकर यह कन्‍फर्म हुआ कि साल 2023 ओटीटी के दर्शकों के लिए काफी बड़ा होने वाला है। 

हिंदी में रिलीज होंगी ये फ‍िल्‍में और वेब सीरीज 

  • मिर्जापुर सीजन 3
  • पाताल लोक सीजन 2 
  • बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 
  • पंचायत सीजन 3
  • सिटाडेल : हनी बनी 
  • हाउसफुल 5
  • बागी 4 
  • स्त्री 2 
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 
  • सिंघम अगेन 
  • योद्धा 
  • गुलकंद टेल्स 
  • मटका किंग 
  • रंगीन 
  • दुपहिया 
  • खौफ
  • द ग्रेट इंडियन कोड 
  • द रेवोलुशनारिज
  • अंधेरा
  • दलदल
  • इन ट्रांजिट
  • डेयरिंग पार्टनर्स
  • कॉल मी बे
  • फॉलो करलो यार
  • द ट्राइब
  • दिल दोस्ती डिलेमा
  • बैंडवाले
  • वाक गर्ल्स
  • जिद्दी गर्ल्स 
  • मां कसुम
  • ऐ वतन मेरे वतन
  • सुपरमैन ऑफ मालेगांव
  • बी हैप्पी 
  • द मेहता बॉयज
  • छोरी 2 
  • सूबेदार 
  • चंदू चैंपियन
  • सनकी 
  • इक्कीस 
  • अश्वत्थामा - द सागा कॉन्टिनुज 
  • वीमेन ऑफ माय बिलियन
  • बैड न्यूज 
  • युधरा 
  • ग्राउंड जीरो 
  • डॉन 3
  • अग्नि 
  • मडगांव एक्सप्रेस 
मिर्जापुर-3 की कहानी दो परिवारों पर बुनी गई है। एक ओर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का साम्राज्‍य है, तो दूसरी ओर रमाकांत पंडित नाम के ईमानदार वकील की फैमिली। सीजन-1 में हुई मार-धाड़ ‘कालीन भैया' और पंडित के परिवार को आमने-सामने खड़ा कर देती है। उस सीजन में ‘कालीन भैया' का पलड़ा भारी रहता है, जबकि सीजन-2 में पंडित के लड़के गुड्डू का दम दिखता है, वह ना सिर्फ कालीन भैया से अपने भाई की हत्‍या का बदला लेता है, बल्कि ऐसा लगता है कि मिर्जापुर में अब गुड्डू भैया का राज चलने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.