• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Malaika Arora का 'मूविंग इन विद मलाइका’ शो इस तारीख से होगा शुरू, ये गेस्ट लेगा सबसे पहले एंट्री

Malaika Arora का 'मूविंग इन विद मलाइका’ शो इस तारीख से होगा शुरू, ये गेस्ट लेगा सबसे पहले एंट्री

हाल ही में मलाइका ने एक फोटो शेयर कर लोगों के बीच चर्चाओं को जन्‍म दिया। उस तस्‍वीर का कैप्‍शन ही कुछ ऐसा था। मलाइका ने लिखा था 'और मैंने हां कह दी।'

Malaika Arora का 'मूविंग इन विद मलाइका’ शो इस तारीख से होगा शुरू, ये गेस्ट लेगा सबसे पहले एंट्री

मलाइका के शो में तमाम सेलिब्र‍िटीज पहुंच सकते हैं। इनमें से कुछ नाम सामने भी आए हैं।

ख़ास बातें
  • मलाइका अरोड़ा का नया शो शुरू हो रहा है
  • मूविंग इन विद मलाइका होगा शो का नाम
  • हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जाएगा यह शो
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। एक बेहतरीन डांसर तो वह हैं ही, अपने लुक्‍स से भी हमेशा यंग नजर आती हैं। अरबाज खान उनकी जिंदगी से जा चुके हैं और अर्जुन कपूर के साथ वह जल्‍द घर बसा सकती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक फोटो शेयर कर लोगों के बीच चर्चाओं को जन्‍म दिया। उस तस्‍वीर का कैप्‍शन ही कुछ ऐसा था। मलाइका ने लिखा था 'और मैंने हां कह दी।' इसके बाद लोग उनकी और अर्जुन कपूर की शादी के कयास लगाने लगे। यह माना जा रहा था कि कपल जल्‍द शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि मलाइका की उस फोटो की कहानी कुछ और ही है। 

दरअसल, मलाइका जिस ‘हां' की बात कर रही हैं, वह एक चैट शो होने वाला है। इसका नाम होगा ‘मूविंग इन विद मलाइका' (Moving in With Malaika)', जो हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। इस शो में भी सेलिब्रिटी गेस्‍ट बनकर शामिल होंगे। काफी हद तक यह शो वैसा ही नजर आता है, जैसा करण जौहर का कॉफी विद करन है। 

मलाइका के शो में तमाम सेलिब्र‍िटीज पहुंच सकते हैं। इनमें से कुछ नाम सामने भी आए हैं। इनमें फराह खान भी शामिल हैं। कहा जा रहा है फराह, मलाइका के शो में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ‘मूविंग इन विद मलाइका' में फराह के अलावा भी इंडस्‍ट्री के कई और बड़े सितारे नजर आएंगे। 
 


जैसाकि हमने आपको बताया, यह शो डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टॉर पर स्‍ट्रीम किया जाना है। रिलीज डेट 5 सितंबर रखी गई है। मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ हैं। दोनों सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में इन्‍हें एकसाथ स्‍पॉट किया गया था। हालांकि जब यह जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई, तो लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू क‍र दिया। 

बताया जाता है कि उस दिन मलाइका सुबह पहले एक शोक सभा में शामिल हुई थीं और शाम को अर्जुन कपूर के साथ डिनर करने निकल गईं।  टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन पर पहुंचीं मलाइका के बारे में जब लोगों ने पता चला कि वह उसी शाम अर्जुन कपूर के साथ डिनर पर थीं, तो उन्‍हें काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने अर्जुन कपूर को भी काफी कुछ कहा। हालांकि यह कपल कभी भी ऐसी आलोचनाओं को जवाब नहीं देता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »