Leo First Look Poster: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म का पोस्टर आउट, 19 अक्टूबर को होगी रिलीज

Leo की स्टारकास्ट में प्रिया आनंद, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन सर्जा का नाम भी शामिल है। थलापति विजय और तृषा कृष्णन इस फिल्म 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टर के बाद जल्द ही निर्माता फिल्म का पहला गाना भी रिलीज करेंगे
  • फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 है
  • यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं

Leo को 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाना है

साउथ इंडस्ट्री के चहेते एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आने वाली फिल्म Leo का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म को 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाना है। फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद जल्द ही निर्माता फिल्म का पहला गाना भी रिलीज करेंगे, जिसका नाम 'Naa Ready' है। इससे पहले, फरवरी महीने में Leo का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसमें थलापति विजय काफी दमदार लुक में दिखाई दे रहे थे। करीब ढाई मिनट के टीजर में उन्होंने केवल दो शब्द - 'Bloody Sweet' बोलें, लेकिन फिर भी टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया।

थलापति विजय के जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए Leo का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में विजय बड़े हथौड़ से किसी को मारते नजर आ रहा हैं। उनके बैकग्राउंड में एक लकड़बग्घा दिखाया गया है। फिल्म को कश्मीर में शूट किया गया है, इसलिए बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ और जंगल दिखाया गया है। 
Advertisement
 

पोस्टर रिलीज के बाद निर्माताओं ने Leo के पहले गाने "ना रेडी" को रिलीज करने की बात भी की है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किया गया है और गाने को खुद विजय ने गाया है।

फिल्म लियो (Leo Film) के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं। इसे सेवन स्क्रीन स्टूडियो (seven screen studio) ने बनाया है। फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त इस फिल्म में विलेन का किरादर निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, स्टारकास्ट में प्रिया आनंद, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन सर्जा का नाम भी शामिल है। थलापति विजय और तृषा कृष्णन इस फिल्म 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: leo, Leo Trailer, Leo First Look, thalapathy vijay
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.