Leo Box Office Collection Day 11: 300 करोड़ के करीब आई Leo, भारत में अब तक कमाए इतने करोड़

लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन भी शेर की तरह दहाड़ी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म का एक्शन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
  • फिल्म का कारोबार आज 15 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
  • लियो दूसरे हफ्ते को 300 करोड़ के कलेक्शन पर पूरा कर सकती है।

लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन भी शेर की तरह दहाड़ी।

लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन भी शेर की तरह दहाड़ी। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे शनिवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मूवी 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। लोकेश कनगराज निर्देशित लियो के लिए 11वें दिन भी अच्छी खासी कमाई का अनुमान लगाया गया है। आइए जानते हैं 10वें दिन तक फिल्म ने कितनी कमाई की है। साथ ही 11वें दिन कलेक्शन कितना हो सकता है, रिपोर्ट में देखें। 

Leo Box Office Collection Day 10 की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन, यानी कि रिलीज के दूसरे शनिवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट में हमने बताया था कि फिल्म 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने कुल 14 करोड़ रुपये तक की कमाई की है, जो कि शुरुआती रुझान हैं। सटीक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। 10वें दिन की कमाई मिलाकर फिल्म अब तक 284 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। 11वें दिन का कलेक्शन भी यहां बताया गया है। 
Advertisement

लियो की रिलीज का आज दूसरा रविवार है, और 11वां दिन है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk का कहना है कि फिल्म का कारोबार आज 15 करोड़ रुपये तक हो सकता है। चूंकि रविवार की छुट्टी है तो कलेक्शन ज्यादा भी हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। पहले हफ्ते में 264 करोड़ कमाने वाली लियो दूसरे हफ्ते को 300 करोड़ के कलेक्शन पर पूरा कर सकती है। 

थलापति विजय, संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म लियो को दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। फिल्म का एक्शन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज के अलावा रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी लिखा है। इससे पहले लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी फिल्म मास्टर में एकसाथ देखी गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.