OTT Release July 2024 : ब्‍लडी इश्‍क, सावी, भैया जी… ओटीटी पर क्‍या है नया? जानें

OTT Release July 2024 : विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी ‘ब्लडी इश्क’ (A Bloody Ishq) को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर लाया जाएगा।

OTT Release July 2024 : ब्‍लडी इश्‍क, सावी, भैया जी… ओटीटी पर क्‍या है नया? जानें
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते नई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज आ रहीं
  • जी5, डिज्‍नी हॉटस्‍टार, प्राइम वीडियो पर आएगा कंटेंट
  • ब्‍लडी इश्‍क में मुख्‍य भूमिका में दिखेंगी अव‍िका गौर
विज्ञापन
OTT Release July 2024 : इस सप्‍ताह OTT पर कई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।  इनमें राजकुमार राव की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr. & Mrs. Mahi), मनोज बाजपेयी की रिवेंज थ्रिलर भैया जी (Bhaiyya Ji) और दिव्या खोसला की जेलब्रेक थ्रिलर सावी - ए ब्लडी हाउसवाइफ (Savi – A Bloody Housewife) शामिल हैं। विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी ‘ब्लडी इश्क' (A Bloody Ishq) को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर लाया जाएगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्‍स पर ‘द डिकैमरन' (The Decameron), प्राइम वीडियो पर ‘द मिनिस्ट्री ऑफ अनजेंटलमैनली वॉरफेयर' (The Ministry of Ungentlemanly Warfare) व जियोसिनेमा पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi Season 14) का आगाज होगा। 
 

Top OTT Releases This Week (July 22- July 28)

ब्‍लडी इश्‍क (Bloody Ishq)
रिलीज डेट: 26 जुलाई 2024
कहां देखें : डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार 

कलाकार : वर्धन पुरी, अविका गौर, जेनिफर पिकिनाटो, श्याम किशोर, मनमीत सिंह साहनी

इसमें अविका गौर ने नेहा नामक एक युवती का किरदार निभाया है, जो एक भयानक दुर्घटना के बाद अपनी याददाश्त खो देती है। वह अपने पति के साथ एक सुनसान स्कॉटिश द्वीप पर दिन बिता रही है। दंपति की लाइफ जल्‍द और भयानक हो जाती है, क्‍योंकि नेहा के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। 

सावी - ए ब्लडी हाउसवाइफ (Savi - A Bloody Housewife)
प्रीमियर डेट : 26 जुलाई 2024
कहां देखें : नेटफ्लिक्‍स

कलाकार : अनिल कपूर, दिव्या खोसला, हर्षवर्द्धन राणे, रागेश्वरी लूंबा, मैराज कक्कड़, हिमांशी चौधरी, ल्यूक वूल्गर, एम.के. रैना, रवि मुल्तानी, हेडेलिन डी पोंटेव्स, जैकब मेडोज और जेन हॉर्न

इस थ्रिलर में दिव्या खोसला एक हाउसवाइफ का रोल प्‍ले कर रही हैं। वह अपने पति को इंग्लैंड की एक हाई सिक्‍योरिटी जेल से भागने में मदद करने के लिए योजना बनाती है। यह फिल्म 2008 की फ्रेंच फिल्म पौर एली (Pour Elle) की ऑफ‍िशियल रीमेक है। सावी को सती और सत्यवान की कहानी से भी प्रेरित बताया जा रहा है। 

मिस्‍टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi)
प्रीमियर डेट : 26 जुलाई 2024
कहां देखें : नेटफ्लिक्‍स 

कलाकार : राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, पूर्णेंदु भट्टाचार्य, जरीना वहाब, अर्पण दास, हिमांशु जयकर

मिस्टर एंड मिसेज माही एक अरेंज मैरिज कपल महेंद्र (राजकुमार राव) और महिमा (जाह्नवी कपूर) की कहानी है। दोनों का निकनेम एक ही है: माही। महेंद्र एक नाकामयाब क्रिकेटर है। महिमा एक सफल डॉक्टर है। जब महेंद्र को माही की खेल के प्रति छिपी प्रतिभा का पता चलता है, तो वह उसे कोच करने और अपने अधूरे सपने को जीने का फैसला करता है। 

भैया जी (Bhaiyya Ji)
प्रीमियर डेट : 26 जुलाई 2024
कहां देखें : Zee5
कलाकार : मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जोया हुसैन, विपिन शर्मा, जतिन गोस्वामी

यह एक मामूली विवाद से उपजे हालात की कहानी है, जिसमें भैया जी (मनोज बाजपेयी)  के छोटे भाई की जान चली जाती है। वह पावरफुल गुंडे गुज्जर से बदला लेने का फैसला करता है। भैया जी के कदमों से पूरा अंडरवर्ल्ड हिल जाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार तक महंगे हो गए भारत में iQOO 15, iQOO 15R जैसे धांसू फोन, कीमत में बड़ा इजाफा
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  6. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  7. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  8. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  10. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »