Latest OTT Release February 2024: Captain Miller, Bhakshak, The Nun II जैसी फिल्में करेंगी इस हफ्ते OTT पर भरपूर मनोरंजन, देखें पूरी लिस्ट

इस हफ्ते ओटीटी पर एक्शन, हॉरर, ड्रामा, एडवेंचर ... सभी तरह के मनोरंजन का खजाना आपके लिए आ रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • भक्षक इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों में से है।
  • महेश बाबू की गुंटूर कारम को Netflix पर देखा जा सकता है।
  • द नन-2 को JioCinema पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

The Nun II को JioCinema पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

वैलेंटाइन वीकेंड पर अगर आप मनोरंजन का तड़का भी चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ओटीटी लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट! इस हफ्ते ओटीटी पर एक्शन, हॉरर, ड्रामा, एडवेंचर ... सभी तरह के मनोरंजन का खजाना आपके लिए आ रहा है। लिस्ट में कैप्टन मिलर से लेकर भक्षक, नन-2 जैसी ओटीटी रिलीज शामिल हैं जो रोंगेटे खड़े कर देने वाला मनोरंजन देने का दम रखती हैं। आइए जानते हैं इन मूवीज को आप किस ओटीटी पर, और कब से देख सकते हैं। 

Bhakshak
भक्षक इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों में से है। मूवी में भूमि पेडनेकर की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह फिल्म मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की कहानी कहती है। भूमि इसमें एक खोजी जर्नलिस्ट का रोल प्ले कर रही हैं जो सच पता करने के लिए जान की बाजी लगाना जानती है। फिल्म को 9 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इसे आप Netflix पर देख सकते हैं। 

Captain Miller
साउथ के मशहूर एक्टर धनुष की चर्चित एक्शन-ड्रामा फिल्म कैप्टन मिलर भी इस हफ्ते रिलीज कर दी गई है। यह 9 फरवरी से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Prime Video पर उपलब्ध है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। 'कैप्टन मिलर' को अरुण मथेशवरन ने डायरेक्ट किया है। धानुष के अलावा फिल्म में शिवराज कुमार, विनायकन, प्रियंका अरुल मोहन, संदीप किशन भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यूए (U/A) सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में 1930 के दशक की कहानी है जिसमें मिलर नामक शख्स पर अंग्रेजों ने पकड़ने के लिए ईनाम रखा है। 

Guntur Kaaram
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए इस हफ्ते एक और सुपरस्टार की फिल्म लिस्ट में शामिल है। पिछले महीने आई महेश बाबू की गुंटूर कारम को Netflix पर देखा जा सकता है। यह वीर वेंकट रमण नाम के लड़के की कहानी है जिसे उसकी मां ने छोड़ दिया है। लड़के का पिता जेल में चला जाता है। उसके बाद लड़के की परवरिश पिता के भाई के घर होती है। लड़का अपनी मां से नफरत करता है। 
Advertisement

Aarya Antim Vaar
सुष्मिता सेन की सुपरहिट सीरीज आर्या के तीसरे सीजन का ये दूसरा पार्ट है जिसे Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। सीरीज को 9 फरवरी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। इस भाग में आपको इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ जैसे कलाकारों का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। 
Advertisement

The Marvels 
हॉलीवुड फिल्मों के दीवानों के लिए इस हफ्ते 'द मार्वेल्स' ओटीटी पर आ चुकी है। यह के सुपरहीरो फिल्म है जो 7 फरवरी से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसे Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। कैप्टन मार्वल, मिस मार्वल, वांडाविजन और सीक्रेट इन्वेजन की विरासत को फिल्म में आगे बढ़ाया गया है।  

Photo Credit: X/Valak

The Nun II
Advertisement
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए एक और धमाकेदार रिलीज इस हफ्ते किया गया है जो कि हॉरर पीस है। द नन-2 को JioCinema पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह 8 फरवरी से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इस भाग में तैसा फ़ार्मिगा, अन्ना पॉपलवेल, केटलीन रोज़ डाउनी जैसे स्टार्स का रोंगटे खड़े कर देने वाला अभिनय देखने को मिलेगा। यह फिल्म इसके पहले भाग के चार साल बाद आई है। जिसमें सिस्टर इरेने को शैतानी नन वलक का फिर से सामना करना होगा। इस बार फ्रेंच बोर्डिंग स्कूल में कहानी आगे बढ़ती है जो दिल दहला देने वाली घटनाओं की गवाह बनती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  2. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iQOO 15T, iQOO Pad 6 Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  6. Vivo Ignite 2026: स्टूडेंट्स के लिए ₹40 लाख प्राइज पूल! यहां जानें रजिस्ट्रेशन और एलिजिबिलिटी डिटेल्स
  7. KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
  8. म्यूजिक भी, वायरलेस चार्जिंग भी! Portronics लाया 3-in-1 स्पीकर, कीमत ₹2,249
  9. Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.