Laapataa Ladies Collection Day 2: 'लापता लेडीज' को मिला कमाई का पता! दूसरे दिन दोगुना हुआ कलेक्शन, जानें

किरण राव की सामाजिक फिल्म लापता लेडीज को ऑडियंस से पॉजिटिव रीव्यू मिल रहे हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • रिलीज के दूसरे दिन लापता लेडीज का कलेक्शन डबल हो गया।
  • क्रिटिक्स ने फिल्म को सराहा है।
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की।

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हुई थी।

Photo Credit: X/ankur tewari

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज बॉक्स ऑफिस पर 1 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी कि ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को सराहा। ट्रेड पंडित समझ रहे थे कि फिल्म खास कमाल नहीं कर पाएगी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म रफ्तार पकड़ती दिखी। रिलीज के दूसरे दिन लापता लेडीज का कलेक्शन डबल हो गया! आइए जानते हैं कैसा परफॉर्म कर रही है आमिर खान द्वारा बनाई गई फिल्म 'लापता लेडीज'।

Laapataa Ladies Collection Day 2: कई बार देखने में आता है कि कुछ फिल्में रिलीज पर ठंडी दिखाई देती हैं लेकिन बाद में कमाई के झंडे गाड़ देती हैं। लापता लेडीज भी कुछ इसी राह पर दिख रही है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार, ओपनिंग डे पर 75 लाख रुपये कमाए। लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने डबल कमाई की और एक दिन में ही 1.5 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 2.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। ऐसे में लगने लगा है कि अब यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। आज यानी रविवार को इसका कलेक्शन और ज्यादा ऊपर जाने की संभावना है। 

किरण राव की सामाजिक फिल्म लापता लेडीज को ऑडियंस से पॉजिटिव रीव्यू मिल रहे हैं, साथ ही क्रिटिक्स की सराहना भी इस फिल्म ने बटोरी है। यही वजह है कि फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन दोगुना हो गया। फिल्म की कहानी एक विवाहित व्यक्ति के बारे में है जो ट्रेन में अपनी ब्याहता को गलतफहमी के कारण छोड़ आता है, बदले में उसके साथ कोई और महिला चली जाती है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि तीनों में से किसी को कुछ पता भी नहीं चलता है, जब तक कि दूल्हा अपने गांव नहीं पहुंचता है। 

लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आ रहे हैं। रवि किशन अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज ने को-प्रड्यूस किया है। फिल्म को किरण राव ने निर्देशित किया है जो इससे पहले धोबी घाट जैसी फिल्में भी बना चुकी हैं। फिल्म के प्रड्यूसर आमिर खान हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.