King of Kotha Trailer : दुलकर सलमान की नई फ‍िल्‍म का ट्रेलर शाहरुख खान ने किया पेश, देखें

King of Kotha Trailer : यह पैन इंडिया फ‍िल्‍म होगी, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 16:02 IST
ख़ास बातें
  • 24 अगस्‍त को रिलीज होगी फ‍िल्‍म
  • हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में होगी रिलीज
  • दुलकर फ‍िल्‍म में एक लोकल गैंगस्‍टर की भूमिका में होंगे

‘सीता रामम’ जैसी फ‍िल्‍म में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाने वाले दुलकर सलमान इस फ‍िल्‍म में एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे।

King of Kotha Trailer : अपनी अदाकारी से नाम कमा रहे अभिनेता दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की नई एक्‍शन फ‍िल्‍म ‘किंग ऑफ कोठा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गुरुवार को ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ऑफ‍िशियली लॉन्‍च किया। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, ‘प्रभावशाली #KOKTrailer के लिए बधाई, @dulQuer! फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। पूरी टीम के लिए सफलता की कामना है। अभिलाष जोशी द्वारा निर्देशित यह फ‍िल्‍म इस साल 24 अगस्‍त को ओणम (Onam) के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह पैन इंडिया फ‍िल्‍म होगी, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ‘सीता रामम' जैसी फ‍िल्‍म में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाने वाले दुलकर सलमान इस फ‍िल्‍म में एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। 

बीते महीने जब फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज किया गया था, तब भी फ‍िल्‍म की काफी चर्चा हुई थी। अब करीब ढाई मिनट का फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया है, जिसमें दुलकर समेत अन्‍य कलाकार भी नजर आते हैं। बताया जाता है कि यह एक पीरियड फ‍िल्‍म होगी। दुलकर फ‍िल्‍म में एक लोकल गैंगस्‍टर की भूमिका में नजर आएंगे। फ‍िल्‍म में ऐश्‍वर्या लक्ष्‍मी भी नजर आएंगी, जो दुलकर के अपोजिट भूमिका में होंगी। यूट्यूब पर 5 घंटे आए ट्रेलर को अबतक 25 लाख व्‍यूज मिल गए हैं। आप भी इस ट्रेलर को देख सकते हैं। सेटिंग्‍स में जाकर ऑडियो को चेंज किया जा सकता है। 



इस बीच, फैंस अपने पसंदीदा स्‍टार दुलकर को अपकमिंग सीरीज गन्स एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs) में भी देख पाएंगे। नेटफ्लिक्‍स पर आ रही इस सीरीज में राजकुमार राव, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राज और डीके द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज 18 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Advertisement

गन्स एंड गुलाब्स की कहानी 90 के दशक की शुरुआत में गुलाबगंज नाम के एक शहर पर बेस्‍ड है। इसका ट्रेलर बताता है कि कोई बड़ी डील होने वाली है। उसी के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया होगा। राजकुमार राव का एक डायलॉग है- कहते हैं हर इंसान के अंदर एक शैतान होता है। और कसम पैदा करने वाले की, उस शैतान को इंसान के अंदर ही रहना चाहिए। वेब सीरीज की खासियत है कि इसमें 90 के दशक के एक्‍शन सीन्‍स नजर आते हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.