Karan Johar Biopic: क्या करण जौहर की बनेगी बायोपिक ? जानें कौन निभाएगा करण का किरदार

Karan Johar Biopic: करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर में से एक हैं। हाल ही करण जोहर ने एक बयान दिया है जिसे लेकर वो सुर्खियों में छा गए हैं। आइए जानते हैं अपनी बायोपिक को लेकर क्या कहना है करण जोहर का।

Karan Johar Biopic:  क्या करण जौहर की बनेगी बायोपिक ? जानें कौन निभाएगा करण का किरदार

Karan Johar Biopic: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हे स्टार किड्स का गॉडफादर भी कहते हैं।

ख़ास बातें
  • स्टार किड्स के गॉडफादर हैं करण जोहर
  • करण के बायोपिक में रणवीर सिंह
  • करण जोहर की आने वाली फिल्में
विज्ञापन
Karan Johar Biopic: अपनी फिल्मों से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले करण जौहर को कौन नहीं जानता? आजकल के यंगस्टर को माइंड में रखकर जिस तरह से करण जौहर फिल्में बनाते हैं उससे वो दुनिया भर के युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। बहुत ही कम उम्र से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले करण ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। जो दर्शकों के दिल के बेहद करीब है। महज 29 साल की उम्र में करण ने कुछ ‘कुछ होता है' जैसी बड़ी फिल्म बनाई थी। जिसके बाद ये सिलसिला चलता रहा और करण ने ‘कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और कभी अलविदा ना कहना' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई।
 

स्टार किड्स के हैं गॉडफादर

यही नहीं अपने साथ उन्होंने कई लोगों को काम करने का मौका भी दिया। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हे स्टार किड्स का गॉडफादर भी कहते हैं। उन्होंने आलिया भट्ट, वरूण धवन सहित कई और स्टार किड्स को ना केवल अपनी फिल्म से लॉन्च किया बल्कि आज उनकी फिल्मों के वजह से ये स्टार किड्स एक बड़ा नाम भी बन चुके हैं।

करण के बायोपिक में रणवीर सिंह

हाल ही एक शो के दौरान करण से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो वो किस एक्टर को अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगे। जिस पर करण ने बड़ी सादगी से कहा कि ‘ अगर मेरी बायोपिक बनती है तो मुझे लगता है रणवीर सिंह ही एक ऐसे एक्टर हैं, जो मेरे किरदार को बड़ी ही ईमानदारी से निभा सकते हैं। आगे उन्होंने मजाक के तौर पर कहा कि ‘रणवीर जिस तरह से अपना रंग बदलते हैं, उससे वो मेरे किरदार को सहीं से पर्दे पर उतार पाएंगे।‘ हालांकि करण की बायोपिक को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ना ही अभी उनकी बायोपिक बनेगी ही ये तय है।

आने वाली फिल्में

करण जौहर की बचपने से जुड़ी कई खूबसूरत इंसिडेंस हैं, जिसे वो चाहते हैं कि उनकी बायोपिक में दिखाई जाए। बातचीत में आगे करण कहते हैं, ‘मेरे बचपन की बहुत सी खूबसूरत यादें हैं। मैंने जिंदगी में बहुत से बुरे दौर देखे। लेकिन अब जब भी पीछे मुड़कर देखता हूं तो खुद को बेहतर पाता हूं।‘ करण जल्दी ही अपनी फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Karan Johar, karan johar films, karan johar biopic

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »