• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली Kantara OTT पर रिलीज, जर्मन सिंगर ने कन्नड़ में गाया गाना, देखें वीडियो

400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली Kantara OTT पर रिलीज, जर्मन सिंगर ने कन्नड़ में गाया गाना, देखें वीडियो

Kantara Movie Song: यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने कांतारा को रिलीज किया है।

400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली Kantara OTT पर रिलीज, जर्मन सिंगर ने कन्नड़ में गाया गाना, देखें वीडियो

कांतारा फिल्म के गाने वराह रूपम का वीडियो वायरल। इस गाने को जर्मनी की सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • कांतारा का गाना 'वराह रुपम' का वीडियो वायरल
  • ऋषभ शेट्टी ने सिंगर के गाने पर दिया अपना रिएक्शन
  • कांतारा अमेजॉन प्राइम वीडियोज पर रिलीज
विज्ञापन
Kantara Movie :  ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा” (kantara) सिनेमाघरों में धूम मचा चुकी है। अब यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर भी आ गई है। यह एक कन्नड़ फिल्म है जिसे हिंदी में डब कर इसी नाम से रिलीज किया गया है। फिल्म का सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 30 सितंबर को रिलीज हुई कांतारा अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 44 करोड़ की कमाई की है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि इसके दूसरे पार्ट की डिमांड की जा रही है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। हाल ही में जर्मनी की एक सिंगर ने इसके गाने का एक वीडियो बनाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

‘कांतारा' फिल्म का  गाना ‘वराह रूपम' का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में जर्मनी की एक सिंगर इसे बेहद ही खूबसूरती से गाती नजर आ रही हैं। (cassmae) नाम की सिंगर जर्मनी की काफी पॉपुलर हैं। उनके द्वारा गाए इस गाने की लोगों ने खूब सराहना की है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर (Varaah Roopam ) के वीडियो को शेयर किया था। सिंगर ने इस गाने में पियानो के कुछ नोड्स भी जोड़े हैं। इसके बाद से लोग उनके इस वीडियो पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।
 
 सिंगर के तेजी से वारल होते इस वीडियो ने ऋषभ शेट्टी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसे सुनने के बाद cassmae से वो काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने इस गायिका के वीडियो को शेयर करते हुए हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी सेंड किया। फिल्म में शिवा के रोल की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। इस फिल्म के गाने भी दिल को छू लेने वाले हैं। केवल 16 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अबतक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो शिवा को देखकर दर्शकों को पुष्पा की याद आई थी। जमीन के विवादों पर बनी इस फिल्म में शिवा ने एक बस्ती में रहने वाले साधारण लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, गीत से लेकर किरदार ने सभी रूप में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यही वजह है कि रिलीज के इतने समय बाद भी फ‍िल्‍म धमाल मचा रही है। कांतारा के ओटीटी रिलीज का इंतजार करे रहे दर्शक आज यानी 24 नवंबर से इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं। हालांकि यह अभी कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगू में ही उपल्बध है। इसका हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »