Kangana Ranaut: कहां तक पहुंची कंगना की फ‍िल्‍म इमरजेंसी, एक्‍ट्रेस ने फोटोज शेयर कर बताया

Kangana Ranaut : इन तस्‍वीरों में कंगना और टीम का डेडिकेशन साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 20:44 IST
ख़ास बातें
  • कंगना ने शेयर किए फ‍िल्‍म इमरजेंसी के बीटीएस
  • फोटोज में कंगना और उनकी टीम का ड‍ेडिकेशन नजर आ रहा
  • अगले साल रिलीज हो सकती है इमरजेंसी

कंगना द्वारा शेयर की गई तस्‍वीरों पर उनके फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

Kangana Ranaut :  कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्‍होंने असम में हो रही फ‍िल्‍म की शूटिंग की फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उनके पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। कंगना आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कंगना ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें कंगना और उनकी टीम का डेडिकेशन साफ दिखाई दे रहा है। 
 

तस्‍वीरों में क्‍या है खास? 

इमरजेंसी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- इमरजेंसी असम शेड्यूल के कुछ बीटीएस। तस्‍वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अपने कमेंट्स में एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके एक फैंन ने लिखा, इमरजेंसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि यह फिल्म आने वाली ब्लॉकबस्टर होगी।
Advertisement
 

कंगना के इमरजेंसी लुक की चर्चा

कंगना की यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके द्वारा लगाई गई इमेरजेंसी पर आधारित बताई जाती है। वैसे तो कई और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्मों में इंदिरा गांधी का रोल निभाया है, लेकिन कंगना की इमरजेंसी में उनके रोल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लोग देखना चाहते हैं कि इमरजेंसी में कंगना किस तरह का लुक लेकर हाजिर होती हैं। फिल्म की खास बात यह है कि इसका डायरेक्शन भी कंगना खुद ही कर रही हैं।
 

इमरजेंसी की कास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की फ‍िल्‍म इमरजेंसी अगले साल 2023 में रिलीज की जाएगी। इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और विशाक नायर अहम किरदार में नजर आएंगे। कंगना इस फिल्म का डायरेक्शन करने के साथ ही इसे अपने प्रोडक्शन हाउस मणि कर्णिका के बैनर तले रिलीज कर रही हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.