Kangana Ranaut: कंगना ने तब्बू को बताया बॉलीवुड सुपरस्टार, कहा- अकेले ही बॉलीवुड को बचा रही हैं...

Kangana Ranaut : उन्होंने अभिनेत्री तब्बू की खूब वाहवाही की है। उन्होंने तब्बू को अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री को बचाने का क्रेडिड भी दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • कंंगना ने की अभिनेत्री तब्‍बू की तारीफ
  • दृश्‍यम 2 और भूल भुलैया 2 की सफलता पर लिखा
  • कहा वह इंडस्‍ट्री को अकेले बचा रही हैं

Kangana Ranaut : हाल ही में तब्बू की फिल्म भूल भूलैया (Bhool Bhulaiyaa) रिलीज हुई थी। अब दृश्यम 2 में भी उनके अभिनय की काफी चर्चा हो रही है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी ना किसी को निशाने पर लेती हैं। इस कारण विवादों से उनका नाता काफी पुराना है। कंगना लोगों की तारीफ करने में भी पीछे नहीं रहतीं। हाल ही में उन्‍होंने तब्बू को भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) और दृश्यम 2 (Drishyam 2) की सफलता की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अभिनेत्री तब्बू की खूब वाहवाही की है। उन्होंने तब्बू को अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री को बचाने का क्रेडिड भी दिया। 

आपको बता दें कि हाल ही में अंधाधुन एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म भूल भूलैया (Bhool Bhulaiyaa) रिलीज हुई थी। अब दृश्यम 2 में भी उनके अभिनय की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तब्बू के लिए एक पोस्ट शेयर कर उनकी खूब सराहना की है। आइए जानते हैं क्या लिखा उन्होंने। 
Advertisement

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि “इस साल फिल्म भूल भूलैया 2 और दृश्यम 2 रिलीज हुई हैं। इसमें तब्बू जी ने काम किया है। और दोनों ही फिल्में सफल रही हैं।” उन्होंने आगे लिखा- “तब्बू एक ऐसी शानदार अभिनेत्री हैं जिन्होंने 50 की उम्र में भी इस फिल्म इंडस्ट्री को अकेले ही बचा रखा है। उनकी काबिलीयत पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता। उम्र की इस दहलीज पर स्टारडम को हासिल करना वाकई सरहानीय है।” कंगना ने उन्हें प्रेरणा बताते हुए लिखा- मुझे लगता है कि महिलाओं को उनके अटूट प्रयास और समर्पण के लिए ज्यादा क्रेडिड देना चाहिए। वह सच में एक प्रेरणा हैं।
 

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने ताली बजाने वाली इमोजी शेयर करते हुए तब्बू के काम की खूब प्रशंसा की है। कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फ‍िल्‍म में वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। 
Advertisement

हाल में कंगना ने आमिर खान को लेकर बयान दिया था। कहा था कि "वो (आमिर खान) 2 करोड़ रुपये के काम के 200 करोड़ रुपये लेते हैं। आमिर और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadda) को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही बयानबाजी कर रही थीं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.