• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kalki 2898 AD Collection Day 1 : क्‍या 200 करोड़ की ओपनिंग लेगी कल्कि? जानें क्‍या कह रहे आंकड़े

Kalki 2898 AD Collection Day 1 : क्‍या 200 करोड़ की ओपनिंग लेगी कल्कि? जानें क्‍या कह रहे आंकड़े

Kalki 2898 AD Collection Day 1 : 600 करोड़ रुपये बजट बताया जाता है कि इस फ‍िल्‍म का और ऐसा लगता है कि ‘कल्कि’ अपने बजट से ज्‍यादा की कमाई कर सकती है।

Kalki 2898 AD Collection Day 1 : क्‍या 200 करोड़ की ओपनिंग लेगी कल्कि? जानें क्‍या कह रहे आंकड़े
ख़ास बातें
  • Kalki 2898 AD फ‍िल्‍म हुई रिलीज
  • पहले दिन कर सकती है बंपर कमाई
  • वर्ल्‍डवाइड 200 करोड़ कमाई की उम्‍मीद
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Collection Day1 : अमिताभ बच्‍चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी फ‍िल्‍म ‘कल्‍कि 2898 AD' (Kalki 2898 AD) आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूल रूप से तेलेगु भाषा की फ‍िल्‍म को हिंदी समेत अन्‍य भाषाओं में डब किया गया है। 600 करोड़ रुपये बजट बताया जाता है कि इस फ‍िल्‍म का और ऐसा लगता है कि ‘कल्कि' अपने बजट से ज्‍यादा की कमाई कर सकती है। एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों ने गजब का उत्‍साह दिखाया था और आज पहले दिन वीकडे होने के बावजूद फ‍िल्‍म को अच्‍छी ओपनिंग मिलती हुई दिखाई दे रही है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का अनुमान है कि यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में 200 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। शाम 4 बजे तक का अपडेट कहता है कि भारत में यह फ‍िल्‍म पहले दिन 44 करोड़ से थोड़ी अधिक कमाई कर सकती है। तेलेगु सिनेमाघरों में इस फ‍िल्‍म को 83 फीसदी से ज्‍यादा ऑक्‍युमेंसी मिली है। शुक्रवार और वीकेंड को इसमें जबरदस्‍त इजाफा होने की उम्‍मीद है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रभास की फ‍िल्‍म का दर्शकों में ऐसा क्रेज है कि तेलंगाना में अगले 8 दिनों तक फ‍िल्‍म का पहला शो सुबह 5.30 बजे से दिखाया जाएगा। Sacnilk का डेटा कहता है कि तेलेगु में फ‍िल्‍म के 2D वर्जन को मॉर्निंग शोज में 86.36 फीसदी ऑक्‍युपेंसी मिली है। दोपहर के बाद वाले शोज भी 80 फीसदी से ज्‍यादा भरे हुए हैं। शाम और रात के शोज पर अभी जानकारी नहीं है। वहीं, फ‍िल्‍म के 3D शोज भी तेलेगु वर्जन में अच्‍छी ऑक्‍युपेंसी दर्ज कर रहे हैं। सिनेमाघरों में 77 फीसदी से ज्‍यादा सीटें भरी हुई हैं। 

फ‍िल्‍म के त‍मिल और हिंदी वर्जन आज तो नॉर्मल लग रहे हैं, लेकिन वीकेंड में दर्शकों की संख्‍या बढ़ने की उम्‍मीद है। हिंदी भाषा में फ‍िल्‍म को सुबह के शोज के लिए 18 फीसदी से ज्‍यादा ऑक्‍युपेंसी मिली है, जबकि दिन के शोज में दर्शकों का जुटाना ज्‍यादा हुआ है। 

कई ट्रेड एनालिस्‍ट यह भी कह रहे हैं कि ‘कल्कि 2898 एडी' की कमाई बाहुबली और आरआरआर जैसी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ सकती है। यह पहली ऐसी फ‍िल्‍म है जिसमें साउथ के सुपरस्‍टार प्रभास और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »