Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3: दीपिका पादुकोण, प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD पहुंची 200 करोड़ रुपये के पार!

इसने तेलुगू में 126 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • शनिवार को कलेक्शन जुटाने में इसने लगभग 17 प्रतिशत का जम्प लिया।
  • भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
  • फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है।

Kalki 2898 AD फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है।

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3: दीपिका पादुकोण और प्रभास की चर्चित फिल्म Kalki 2898 AD कि रिलीज को 3 दिन बीत चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी रही। दो दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ को पार कर गई। इस वक्त यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आइए जानते हैं अब तक कुल कितने कमाए हैं इस फिल्म ने। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection: कल्की का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ट्रेड पंडितों को चौंका रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इसने तीसरे दिन तेलुगू में 30 करोड़ रुपये की कमाई की। तमिल भाषा में फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी में यह 26 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने कुल 64.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। शनिवार को कलेक्शन जुटाने में इसने लगभग 17 प्रतिशत का जम्प लिया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने अकेले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तीन दिनों में किसी फिल्म के लिए यह बहुत बड़ी कमाई है। 

फिल्म को तेलुगू में सबसे ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इसने तेलुगू में 126 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है। हिंदी में कलेक्शन दूसरे नम्बर पर है। जहां फिल्म ने 72.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे नम्बर पर तमिल है, जिसमें फिल्म ने 12.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Kalki 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 191 करोड़ की कमाई कर ली थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.