जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन OTT रिलीज : 17 अक्‍टूबर को इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फ‍िल्‍म, आमने-सामने होंगे इंसान और डायनासोर

Jurassic World Dominion : फ‍िल्‍म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 20:35 IST
ख़ास बातें
  • इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है
  • यह 17 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी
  • 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फ‍िल्‍म

Jurassic World Dominion : जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन 4 महीने पहले 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में शुरू हुई थी।

‘जुरासिक वर्ल्‍ड' (Jurassic World) सीरीज की फ‍िल्‍में दर्शकों में रोमांच पैदा करती हैं। भारत में भी लोग जुरासिक वर्ल्‍ड सीरीज को पसंद करते आए हैं। जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (Jurassic World Dominion) सीरीज की सबसे नई फ‍िल्‍म है। इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। क्रिस प्रैट और ब्रायस डलास हॉवर्ड की मुख्‍य भूमिकाओं वाली यह फ‍िल्‍म अगले सोमवार यानी 17 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आ रही है। फ‍िल्‍म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकेगा। 

जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन 4 महीने पहले 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में शुरू हुई थी। रिलीज के ठीक 6 हफ्तों बाद इसे 22 जुलाई को वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म- ऐपल टीवी, गूगल प्ले मूवीज, हंगामा प्ले, प्राइम वीडियो स्टोर, यूट्यूब मूवीज और जी प्लेक्स पर रिलीज किया गया, जहां फ‍िल्‍म को किराए पर लिया जा सकता था या खरीदा जा सकता था। इसके साढ़े तीन हफ्ते बाद 16 अगस्त को यह फ‍िल्‍म डीवीडी, ब्लू-रे और 4K ब्लू-रे पर आई। अब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 
Advertisement
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने ग्‍लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक अरब डॉलर की कमाई की। कमाई के लिहाज से इसका प्रदर्शन जुरासिक वर्ल्ड सीरीज में सबसे कम था। साल 2015 में आई जुरासिक वर्ल्‍ड सीरीज की फ‍िलम ने 1.67 अरब डॉलर (लगभग 13,743 करोड़ रुपये) कमाए थे। साल 2018 के सीक्वल ने 1.31 अरब डॉलर (लगभग 10,780 करोड़ रुपये) कमाए थे। इस तरह बॉक्‍स ऑफ‍िस रिपोर्ट के मामले में सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म सबसे कमजोर रही। अब 17 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आ रही इस फ‍िल्‍म को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखा जा सकेगा। 

इस फ‍िल्‍म को कॉलिन ट्रेवोरो ने डायरेक्‍ट किया है। फ‍िल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले कॉलिन और एमिली कारमाइकल ने मिलकर लिखा। सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म में एक डायनासोर को फिर से पृथ्वी पर घूमते हुए पाया जाता है। फ‍िल्‍म की कहानी में कई रोमांचक मोड़ हैं और एक्‍शन से भरपूर सीन भी। अगर आप जुरासिक वर्ल्‍ड सीरीज की फ‍िल्‍मों का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं, तो इस सोमवार को तैयार रहिए, क्‍योंकि प्राइम वीडियाे पर जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन आपको रोमांचित करने आ रही है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.