IPL के शुरुआती वीकेंड पर JioCinema पर रिकॉर्ड डिजिटल व्यू, 5 करोड़ ऐप डाउनलोड

स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर JioCinema उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 14:37 IST
ख़ास बातें
  • जियोसिनेमा के ऐप पर वर्चुअल रिएलिटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे
  • इसे फ्री एक्सेस किया जा सकता है
  • इस वर्ष यह टूर्नामेंट परंपरागत लीग फॉर्मेट में खेला जा रहा है

पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है

लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती वीकेंड के दौरान JioCinema के ऐप पर 1.47 अरब डिजिटल वीडियो व्यूज दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा लगभग पांच करोड़ मोबाइल ऐप डाउनलोड हुए हैं। JioCinema पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम तक के बिजनेस से जुड़ी Reliance Industries का ब्रॉडकास्टिंग ज्वाइंट वेंचर है। 

स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर JioCinema उपलब्ध है। इसे कम प्राइस वाले जियो फीचर फोन पर भी देखा जा सकता है। जियोसिनेमा के ऐप पर स्टैटिस्टिक्स और वर्चुअल रिएलिटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जियोसिनेमा को फ्री एक्सेस किया जा सकता है। इसका ऐप सभी प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।  

रिलायंस की मीडिया यूनिट Viacom18 ने बताया कि IPL के शुरुआती वीकेंड पर वीडियो व्युअर्स की संख्या इस टूर्नामेंट के पिछले पूरे सीजन में डिजिटल पर दर्ज संख्या से अधिक है।  Viacom18 ने इस टूर्नामेंट के लिए 2027 तक के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को 237.58 अरब डॉलर में खरीदा है। यह राइट्स पहले Disney के पास थे। IPL के TV ब्रॉडकास्टर डिज्नी के मालिकाना हक वाले स्टार स्पोर्ट्स ने बताया कि Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच हुए टूर्नामेंट के पहले मैच में टेलीविजन पर 8.7 अरब मिनट्स की खपत हुई। Viacom18 ने कहा कि इस मैच के दौरान 1.6 करोड़ व्युअर्स की उच्चतम संख्या रिकॉर्ड की गई थी। 

इस वर्ष IPL का 16वां एडिशन है और पिछली बार इसे Gujarat Titans ने जीता था> इस वर्ष यह टूर्नामेंट परंपरागत लीग फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसमें प्रत्येक टीम अन्य टीमों के साथ एक बार अपने घरेलू मैदान पर और दूसरी बार बाहर खेलेगी। टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा। इसका फाइनल गुजरात के अहमदाबाद में होगा। लीग चरण में टीमें अपने घरेलू मैदानों के साथ ही गुवाहाटी और धर्मशाला जैसे स्थानों पर भी कुछ मैच खेलेंगी, जो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान के तौर पर रखे गए हैं। लीग मैच 31 मार्च से 21 मई तक प्रत्येक दिन खेले जाएंगे। अधिकतर मैच 7:30 pm पर शुरू होंगे। कुछ मैच 3:30 pm पर भी खेले जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा विदेश में भी बड़ी संख्या में दर्शकों की दिलचस्पी होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.