Jio Hotstar नहीं, Jio Star हो सकता है रिलायंस का नया OTT प्‍लेटफॉर्म, लाइव हुई वेबसाइट, जानें

रिलायंस जियो के वायकॉम18 और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मर्जर इस सप्‍ताह पूरा हो सकता है। उससे पहले एक नई वेबसाइट सामने आई है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • जियोस्‍टार हो सकता है नया प्‍लेटफॉर्म
  • वायाकॉम 18 और स्‍टार इंडिया के विलय के बाद बनेगा
  • जियो हॉटस्‍टार की चर्चाएं थीं पहले

माना जा रहा है कि मर्जर की घोषणा के एक दिन बाद 14 नवंबर से यूजर्स को इस डोमेन पर स्ट्रीमिंग सेवाएं मिलने लगेंगी।

Jio Star Merger : रिलायंस जियो के वायकॉम18 और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मर्जर इस सप्‍ताह पूरा हो सकता है। उससे पहले एक नई वेबसाइट सामने आई है। यह कथित तौर पर भारत में दो पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज- जियोसिनेमा (JioCinema) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के लिए एक प्‍लेटफॉर्म हो सकती है। आसान भाषा में कहें तो जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद एक प्‍लेटफॉर्म ‘जियोस्‍टार' सामने आ सकता है। एक अलग डोमेन https://www.jiostar.com/ लाइव भी हो गया है।  

बीते दिनों खबर आई थी कि दिल्‍ली के एक ऐप डेवलपर ने jiohotstar.com नाम से डोमेन खरीदा है। डेवलपर का मानना था कि मर्जर के बाद जब जियो और हॉटस्‍टार एक हो जाएंगे, तो इस डोमेन को खरीदने के लिए उससे कॉन्‍टैक्‍ट करेंगे। बदले में उसने कैंब्रिज में पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की थी। हालांकि ऐसा लग रहा है कि जियो ने जियोहॉटस्‍टार डोमेन के बजाए जियोस्‍टार डोमेन पर ज्‍यादा भरोसा जताया है।  
Advertisement

@yabhishekhd नाम के यूजर का कहना है कि नए OTT प्लेटफॉर्म को Jio Star कहा जा सकता है और इसका डोमेन jiostar.com है। माना जा रहा है कि मर्जर की घोषणा के एक दिन बाद 14 नवंबर से यूजर्स को इस डोमेन पर स्ट्रीमिंग सेवाएं मिलने लगेंगी। वेबसाइट पहले से ही लाइव है, लेकिन इसमें सिर्फ ‘Jio Star Coming Soon' लिखा है। यह प्‍लेटफॉर्म लाइव होने के बाद जियो सिनेमा और डिज्‍नी हॉटस्‍टार का कंटेंट एक जगह पर आने की उम्‍मीद है। 

कुछ महीने पुराने आंकड़े बताते हैं कि डिज्नी+ हॉटस्टार मौजूदा वक्‍त में भारत की टॉप स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। Google Play Store पर उसके 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। वहीं, वायकॉम18 (आरआईएल के कंट्रोल) के जियोसिनेमा के 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। दोनों का मर्जर होने के बाद जो प्‍लेटफॉर्म बनेगा, वह भारत में सबसे बड़ा होगा और सीधे तौर पर प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्‍स को टक्‍कर देगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.