जया बच्‍चन ने कंगना रनौत को किया इग्‍नोर, अभिषेक ने लगाया गले! वीडियो वायरल

Jaya Bachchan vs Kangana Ranaut : अभ‍िनेता अनुपम खेर ने यह स्‍क्रीनिंग रखी थी। स्‍क्रीनिंग में फ‍िल्‍म की कास्‍ट के अलावा उनके परिवार से जुड़े लोग और इंडस्‍ट्री के अन्‍य सितारे पहुंचे थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म ‘ऊंचाई’ की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पहुंचे थे स्‍टार्स
  • वहीं हुआ जया और कंगना का सामना
  • जया ने कंगना को पूरी तरह से इग्‍नोर कर दिया

Jaya Bachchan vs Kangana Ranaut : कंगना रनौत भी पहुंची थीं और जया बच्‍चन भी स्‍क्रीनिंग में शामिल हुईं। जब दोनों आमने-सामने आए, तो ‘सीन’ क्रिएट हो गया।

Photo Credit: Video Grab

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी पार्टी या इवेंट का हिस्‍सा बनें और सुर्खियां क्रिएट ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वालीं कंगना का सामना जब जया बच्‍चन से हुआ, तो अजीब सीन क्रिएट हो गया। यह सब कल रिलीज होने जा रही फ‍िल्‍म ‘ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखने को मिला। अभ‍िनेता अनुपम खेर ने यह स्‍क्रीनिंग रखी थी। स्‍क्रीनिंग में फ‍िल्‍म की कास्‍ट के अलावा उनके परिवार से जुड़े लोग और इंडस्‍ट्री के अन्‍य सितारे पहुंचे थे। कंगना रनौत भी पहुंची थीं और जया बच्‍चन भी स्‍क्रीनिंग में शामिल हुईं। जब दोनों आमने-सामने आए, तो ‘सीन' क्रिएट हो गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजश्री प्रोडक्‍शन की नई फ‍िल्‍म ‘ऊंचाई' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में शामिल होने के लिए तमाम सितारे जमा हुए थे। इनमें जया बच्चन, सलमान खान, कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, शहनाज गिल और भाग्यश्री जैसे सितारे शामिल थे। फ‍िल्‍म का‍ हिस्‍सा होते हुए भी अमिताभ बच्‍चन नहीं पहुंच सके। हालां‍कि जया और अभि‍षेक ने आकर उस जगह को भरने की कोशिश की। 
Advertisement
 

जया और अभ‍िषेक जब वेन्‍यू पर पहुंचे, तो वहां मीडिया के सामने कंगना रनौत भी थीं। उन्‍होंने जया को देखकर उनका अभिवादन किया। हैरानी की बात रही कि जया बच्‍चन, कंगना को इग्‍नोर कर गईं। इस बीच अभिषेक बच्‍चन वेन्‍यू पर आए और कंगना को गले लगाया। उन्‍होंने कंगना से कुछ बात भी की। जया का कंगना को इग्‍नोर करना खबर के तौर पर इंडस्‍ट्री में चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग बात कर रहे हैं। कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ जया बच्‍चन के साथ हैं। 
Advertisement

फैंस इसे पूर्व में कंगना और जया के बीच हुई जुबानी जंग से जोड़कर देख रहे हैं। वाकया 2020 का है, जब कंगना ने जया बच्‍चन के एक कमेंट पर अपनी राय दी थी। जया ने भी कंगना पर निशाना साधा था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उपजे विवाद के बीच कंगना ने बॉलीवुड को गटर कहा था। 

जया ने कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जवाब में कंगना ने कहा था कि किस थाली की बात कर रहे हैं जया जी? जहां दो मिनट का रोल मिलता है। मैंने इंडस्‍ट्री को फेमिनिज्‍म सिखाया। कंगना ने अपने ट्वीट में अमिताभ पर भी निशाना साधा था। हालांकि कुछ वक्‍त बाद ही कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड हो गया था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.