• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mili Teaser : फ्र‍िजर में कैद हुईं जान्हवी कपूर! क्‍या माइनस 16 डिग्री तापमान से बचा पाएंगी खुद को

Mili Teaser : फ्र‍िजर में कैद हुईं जान्हवी कपूर! क्‍या माइनस 16 डिग्री तापमान से बचा पाएंगी खुद को

यह मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है। 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही फ‍िल्‍म ‘मिली’ में जान्हवी कपूर के साथ मनोज पाहवा, बोनी कपूर और सनी कौशल भी दिखाई देंगे।

Mili Teaser : फ्र‍िजर में कैद हुईं जान्हवी कपूर! क्‍या माइनस 16 डिग्री तापमान से बचा पाएंगी खुद को

फ‍िल्‍म की एक खूबी यह भी है कि ‘मिली’ में पहली बार जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर साथ दिखाई देंगे।

ख़ास बातें
  • जान्हवी आखिरी बार फ‍िल्‍म गुड लक जेरी में दिखी थीं
  • उनकी नई फ‍िल्‍म मिली 4 नवंबर को रिलीज होगी
  • इसके निर्माता उनके पिता बोनी कपूर हैं
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर (    Janhvi Kapoor) की नई फ‍िल्‍म जल्‍द रिलीज होने वाली है। वह फ‍िल्‍म मिली (Mili) के जरिए बॉक्‍स ऑफ‍िस पर आने को तैयार हैं। फ‍िल्‍म का टीजर आउट हो गया है, जिसे जान्हवी कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। आखिरी बार जान्हवी कपूर फ‍िल्‍म गुड लक जेरी (Good Luck Jerry) में नजर आई थीं। यह फ‍िल्‍म आप हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम कर सकते हैं। जहां तक बात फ‍िल्‍म ‘मिली' की है, तो इसकी तुलना आप 1975 में आई अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन की रोमांटिक ड्रामा फ‍िल्‍म ‘मिली' से बिलकुल मत कीजिएगा। जान्हवी कपूर की ‘मिली' एक 24 साल की बी.एससी नर्सिंग स्‍टूडेंट की कहानी है। मिली नौदियाल नाम की लड़की फ्रीजर में फंस जाती है। उसे जिंदा रहने के लिए किस तरह से संघर्ष करना पड़ता है, फ‍िल्‍म में यही दिखाया गया है। 

मिली एक सर्वाइवल ड्रामा जॉनर की कहानी है। यह मलयालम फिल्म ‘हेलेन' का हिंदी रीमेक है। 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही फ‍िल्‍म ‘मिली' में जान्हवी कपूर के साथ मनोज पाहवा, बोनी कपूर और सनी कौशल भी दिखाई देंगे। फ‍िल्‍म की एक खूबी यह भी है कि ‘मिली' में पहली बार जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर साथ दिखाई देंगे। 

बात करें फ‍िल्‍म के टीजर की, तो 48 सेकंड का टीजर सिर्फ जान्‍हवी कपूर पर फोकस करता है। डरे-सहमे उनके किरदार को देखकर लगता है कि वह किसी से छुपने-बचने की कोशिश कर रहा है। जिस जगह जान्‍हवी छुपी हैं, वह कोई बहुत ठंडी जगह है, शायद फ्र‍िजर। टीजर दिखाता है कि जान्‍हवी उस जगह से खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं, जहां तापमान माइनस 16 डिग्री है। दावा है कि यह फ‍िल्‍म ट्रू इवेंट्स पर आधारित है।  



टीजर के आखिर में मेकर्स ने सस्‍पेंस को बरकरार रखा है और जान्‍हवी को एक नॉर्मल जिंदगी में दिखाया है। अब यह तो 4 नवंबर को ही पता चलेगा कि जान्‍हवी की संघर्ष कहां जाकर खत्‍म होता है। फ‍िल्‍म में बाकी अभिनेताओं का क्‍या रोल है, यह शायद ट्रेलर आउट होने पर पता चलेगा। लेकिन एक बात तय है कि फ‍िल्‍म की पूरी कहानी सिर्फ जान्‍हवी कपूर के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है। फ‍िल्‍म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर ने किया है। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  4. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  5. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  7. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  8. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  9. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  10. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »