21 साल बाद भारत को मिला मिसेज वर्ल्ड का ताज, जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने 63 दोशों को पछाड़कर जीता ये खिताब

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब सरगम कौशल ने अपने नाम करा लिया है। 21 साल के लंबे इंतजार के बाद ये खिताब भारत वापस आया है। वहीं इस मिसेज वर्ल्ड 2022 के इस प्रतियोगिता में 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इन महिलाओं में से जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल विनर घोषित की गई हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • सरगम ने 63 देशों की महिलाओं को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम कराया है
  • सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली है
  • अदिति गोवित्रिकर मिजेस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं

जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने 63 देशों की महिलाओं को पछाड़कर मिसेज वर्ल्ड 2022 का टाइटल अपने नाम करा लिया है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब सरगम कौशल ने अपने नाम करा लिया है। 21 साल के लंबे इंतजार के बाद ये खिताब भारत वापस आया है। मिसेज वर्ल्ड 2022 की इस प्रतियोगिता में 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इन महिलाओं में से जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल विनर घोषित की गई हैं। मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम कराने वाली सरगम ने अपनी इस जीत का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया।

सरगम कौशल एक मॉडल और टीचर हैं। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साल 2018 में सरगम ने नेवी ऑफिसर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की थी। उनके पति ने ही अनको पहला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिलाया था।
साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर ने हासिल किया था। वो पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने ये खिताब जीता था। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं। वो भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

मिसेज वर्ल्ड 2022 का ये मोमेंट सभी के लिए काफी इमोशन से भरा रहा। इवेंट में जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ओवेरॉय, मोहम्मद अजहरूद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिजेस वर्ल्ड अदिती गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से इस खिताब के लिए, सरगम कौशल को चुना।
Advertisement
 
वहीं इस कॉन्टेस्ट के आखिरी दौर में सरगम ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गाया एक पिंक कलर का स्लिट गाउन पहना था। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले भी सरगम इसी साल 15 जून 2022 को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की भी विनर रही थीं। जिसमें उन्हें नवदीप कौर ने यह खिताब दिया था।
 
आपको बता दें कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड एक तरह का ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं। इसकी शुरूआत साल 1984 में हुई थी। पहले इस खिताब का नाम वुमन ऑफ द वर्ल्ड था। जिसके चार साल बाद यानी 1988 से इसे मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना गया।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.