IPL में हैदराबाद और चेन्‍नई की भिड़ंत अपने मोबाइल-टैब पर ऐसे देखें LIVE

IPL 2024 : दोनों टीमों ने अबतक 3-3 मैच खेले हैं। 2 मैच जीतकर चेन्‍नई की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

IPL में हैदराबाद और चेन्‍नई की भिड़ंत अपने मोबाइल-टैब पर ऐसे देखें LIVE
ख़ास बातें
  • IPL में आज SRH और CSK का मुकाबला
  • हैदराबाद में खेला जाएगा मैच
  • पॉइंट्स टेबल में चेन्‍नई की टीम ऊपर है
विज्ञापन
IPL 2024 का 18वां मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) की टीमें आपस में भिड़ेंगी। दोनों टीमों ने अबतक 3-3 मैच खेले हैं। 2 मैच जीतकर चेन्‍नई की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह सातवें पायदान पर है। आज का मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में होगा।  

गुरुवार को खेले गए मुकाबले में GT (गुजरात कैपिटल्‍स) को हार देखनी पड़ी। PBKS (पंजाब किंग्‍स) ने एक रोमाचंक मुकाबले में मैच जीता। आखिरी ओवर में पंजाब की टीम को जीत मिली, जिसके बाद वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है। हैदराबाद की टीम के कप्‍तान पैट कमिंस हैं, जबकि चेन्‍नई को रितुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। 

IPL 2024 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। सभी मैचों को घर बैठे आप अपने टीवी पर लाइव देख सकते हैं। आईपीएल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 

 

CSK vs SRH Match Live मैच कब होगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) का मैच आज 5 अप्रैल शुक्रवार को खेला जाएगा।  

 

CSK vs SRH Match Live मैच कहां खेला जाएगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा।  

 

CSK vs SRH Match Live मैच कितने बजे शुरू होगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच आज शाम 7.30 PM पर शुरू होगा।   
 

CSK vs SRH Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

 

CSK vs SRH Match Live मैच कैसे देखें फ्री?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच को आप ऑनलाइन बिना किसी चार्ज के भी देख सकते हैं। आज का मैच Jio Cinema ऐप पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  2. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  4. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  5. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  6. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  9. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  10. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »