IPL 2024 : आज भिड़ेंगी CSK और KKR, शाम 7.30 बजे से मैच अपने मोबाइल में ऐसे देखें LIVE

IPL 2024 : चेन्‍नई की टीम ने अबतक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 2 मैचों में जीत मिली है।

IPL 2024 : आज भिड़ेंगी CSK और KKR, शाम 7.30 बजे से मैच अपने मोबाइल में ऐसे देखें LIVE

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है।

ख़ास बातें
  • आईपीएल में आज भ‍िड़ेंगी CSK और KKR
  • पॉइंट्स टेबल में KKR की टीम है चेन्‍नई से ऊपर
  • आईपीएल का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा
विज्ञापन
IPL 2024 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। आज शाम 7.30 बजे से इस टूर्नामेंट का 22वां मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। चेन्‍नई की टीम ने अबतक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 2 मैचों में जीत मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है। पॉइंट्स टेबल में कोलकाता दूसरे और चेन्‍नई चौथे नंबर पर है। पॉइंट्स टेबल में टॉप में बने रहने के लिए चेन्‍नई को यह मैच जीतना जरूरी है। मैच को चेन्‍नई के एम. ए. चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा यानी चेन्‍नई के पास उसके घरेलू फैंस का सपोर्ट होगा। 

IPL 2024 में कुल 74 मैच खेले जाने हैं। आईपीएल के प्‍ले-ऑफ 21 मई से शुरू होंगे, जबकि फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। सभी मैचों को घर बैठे आप अपने टीवी पर लाइव देख सकते हैं। आईपीएल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

CSK vs KKR Live मैच कब होगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) का मैच आज 8 अप्रैल सोमवार को खेला जाएगा।  
 

CSK vs KKR Live मैच कहां खेला जाएगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच मैच चेन्‍नई के एम. ए. चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।  
 

CSK vs KKR Live मैच कितने बजे शुरू होगा?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) मैच आज शाम 7.30 PM से शुरू होगा।   

 

CSK vs KKR मैच को कैसे देखें लाइव?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच को आप टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
 

CSK vs KKR मैच कैसे देखें फ्री?

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच को आप ऑनलाइन बिना किसी चार्ज के भी देख सकते हैं। आज का मैच Jio Cinema ऐप पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »